Bihar Rain Alert: बिहार के 6 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Sep 2025 2:11 PM

विज्ञापन

IMD मौसम चेतावनी

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के गोपालगंज, सिवान समेत 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये तात्कालिक चेतावनी में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गोपालगंज, सिवान, समस्तीपुर, नवादा, लखीसराय, दरभंगा जिले में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार में बदल रहा मौसम

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे बाद बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में काले बादल छाएंगे, बिजली कड़केगी और कई जिलों में भारी बारिश के हालात बन सकते हैं. इससे निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या खड़ी हो सकती है और शहरों में लोगों का बाहर निकलना भी चुनौती बन सकता है.

रविवार को पूरे राज्य में बारिश का पूर्वानुमान है. पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा और मधुबनी समेत उत्तर बिहार के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं बाकी जिलों में हल्की बारिश का अंदेशा है. उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के 25 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूरे राज्य में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक लगातार येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार में इस साल कम बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस साल बिहार में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश हुई है. राज्य में अबतक 820.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन हुई 565.4 मिमी ही बारिश हुई है. बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर जिले में कम बारिश की वजह से किसान त्रस्त हैं. कई जगह पर पीने के पानी के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर को, सीएम नीतीश पहले करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन