Chirag Paswan: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर से किया उलझाने वाला सवाल, बोले- अगर शांभवी के लिए टिकट खरीदा तो…

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Aug 2025 5:39 PM

विज्ञापन

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी

Chirag Paswan: प्रशांत किशोर द्वारा बेटी शांभवी चौधरी को सांसद बनाने के लिए टिकट खरीदने के आरोप पर मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर टिकट खरीदा गया, तो चिराग पासवान को अच्छा नेता कैसे कह रहे हैं.

विज्ञापन

Chirag Paswan: जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए सांसद टिकट खरीद के आरोपों पर जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने उनसे सवाल किया है. उन्होंने अपनी बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर से एलजेपी (रा) का टिकट दिलाने में पैसों के लेनदेन की बात को सिरे से खारिज किया. अशोक चौधरी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सवालिया लहजे में कहा- “ऐसी कौन सी दुकान है जहां पैसे देकर कोई सांसद बन सकता है? अगर ऐसी कोई जगह है तो बताइए, औरों की भी मदद हो जाएगी.”

चिराग की तारीफ और हम पर आरोप क्यों?

अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ वे कहते हैं कि मैंने अपनी बेटी के लिए टिकट खरीदा और दूसरी तरफ चिराग पासवान को अच्छा नेता बताते हैं. उन्होंने कहा, “अगर चिराग पासवान अच्छे नेता हैं, तो फिर हम पर टिकट खरीदने का आरोप क्यों? दोनों बातें एक साथ कैसे सही हो सकती हैं?” उन्होंने ये भी जोड़ा कि प्रशांत किशोर की नाराजगी शायद 2015 से है जब वे जेडीयू के साथ काम कर चुके हैं और अब जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीचे नहीं गिरेंगे- अशोक चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री ने यह भी कहा, “प्रशांत किशोर कहने के लिए कुछ भी कह सकते हैं लेकिन वो उस स्तर पर नहीं गिर सकते. प्रशांत किशोर के बारे में बहुत सी अफवाह है कि किस तरह का व्यक्ति हैं, किस तरह का चरित्र है, लेकिन हम उस पर बात नहीं करते.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन