Bihar Mausam Samachar: बिहार के 20 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
सांकेतिक फोटो
Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तरी बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के सभी जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश का दौर शुरू हो सकता है. उत्तरी जिलों में भयंकर बारिश तो दक्षिणी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. इसी कड़ी में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बिहार के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है.
आपके शहर में

अगले 3 घंटे इन जिलों में बारिश के आसार
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है.
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश के आसार
बिहार के किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल और पूर्णिया जैसे जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है. यहां स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और राहत दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
बिहार के अन्य कई जिलों जैसे दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में तेज हवाओं की रफ्���ार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, साथ ही बिजली गिरने और मेघगर्जन की संभावना है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के दक्षिणी जिलों में येलो अलर्ट
दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई, लखीसराय, और बांका जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में खतरे का स्तर थोड़ा कम है. फिर भी विभाग ने यहां के नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने RJD और कांग्रेस पर साधा जोरदार निशाना, बोले- एक क्रेडिट खोर तो दूसरा क्रेडिट चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए