ललन सिंह ने RJD पर लगाया वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप, बोले- गरीबों को डराकर वोट नहीं लिया जा सकता
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Nov 2025 5:21 PM
ललन सिंह की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान भ्रामक तरीके से फैलाया गया है और गरीबों को डराकर वोट लेने वालों के खिलाफ उन्होंने सिर्फ आवाज उठाई थी.
Table of Contents
Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मोकामा की सियासत में नया मोड़ आ गया है. केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. चुनाव आयोग की सख्ती के बाद यह कार्रवाई हुई है. अब ललन सिंह ने पूरे मामले पर सफाई दी है और राजद पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.
राजद ने उस वीडियो को भ्रामक तरीके से ट्वीट किया- ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि “चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, हम सब उसका सम्मान करते हैं. लेकिन जिस वीडियो की बात की जा रही है, उसे अगर कोई पूरा सुनेगा तो सच्चाई सामने आ जाएगी. राजद ने उस वीडियो को भ्रामक तरीके से ट्वीट किया है.” उन्होंने बताया कि जिस गांव का वीडियो वायरल हुआ है, वहां राजद के एक दबंग नेता गरीबों को डरा-धमकाकर बूथ तक जाने से रोकते हैं. इसी पर उन्होंने कहा था कि “अगर कोई नेता गरीबों को धमकाए तो गांव वाले उन्हें रोकें, मतदान कराकर घर भेज दें. गरीबों को डराकर वोट नहीं लिया जा सकता.”
‘गरीबों को उनका हक दिलाना मेरा मकसद…’
ललन सिंह का कहना है कि उनके बयान का मकसद गरीबों को उनका हक दिलाना था, न कि किसी को भड़काना. उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में वोट हर नागरिक का अधिकार है और किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता.
मोकामा थाने में एफआईआर दर्ज
चुनाव आयोग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ललन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए. जवाब से असंतुष्ट आयोग ने मोकामा थाने में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.
राजद ने जदयू पर हमला बोला
वहीं, राजद ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जदयू पर हमला बोला, कहा कि सत्ता पक्ष के नेता खुलेआम धमकी भरे बयान दे रहे हैं और चुनाव आयोग सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रहा है. अब देखना होगा कि ललन सिंह की सफाई के बाद यह मामला थमता है या चुनावी माहौल में जदयू के लिए नई मुश्किलें खड़ी होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










