Bihar Election 2025: पहले चरण में महागठबंधन में बढ़ी मुश्किलें, 11 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ से बिगड़े समीकरण

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Nov 2025 1:10 PM

विज्ञापन

महागठबंधन घटक दल के नेता

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले महागठबंधन के भीतर ‘दोस्ताना लड़ाई’ ने सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं. कुल 11 सीटों पर सहयोगी दल आपस में आमने-सामने हैं, जिनमें 5 सीटें पहले चरण की हैं. इस अंदरूनी टकराव का फायदा एनडीए को मिल सकता है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले महागठबंधन में “फ्रेंडली फाइट” ने सियासी समीकरण उलझा दिए हैं. 6 नवंबर को होने वाले मतदान में जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, वहीं भीतरघात और अंदरूनी टकराव ने विपक्षी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

महागठबंधन में कुल 11 सीटों पर अपने ही दल आपस में भिड़ रहे हैं. इनमें 5 सीटें पहले चरण की हैं और बाकी दूसरे चरण की. इन मुकाबलों का फायदा बीजेपी और एनडीए के प्रत्याशियों को मिल सकता है.

दरभंगा की सीट पर बदलाव का बड़ा असर

दरभंगा की गौरा-बौराम सीट पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने भाई संतोष सहनी का नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने आरजेडी के बागी उम्मीदवार अफजल अली खान को समर्थन देने की घोषणा की. सहनी के इस कदम को महागठबंधन के भीतर तालमेल साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

पहले चरण में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’

पहले चरण की वोटिंग वाली सीटों पर जिन जगहों पर दोस्ताना लड़ाई हो रही है, उनमें शामिल हैं.

  • बिहारशरीफ (नालंदा)- CPI vs कांग्रेस
  • राजापाकर (वैशाली)- CPI vs कांग्रेस
  • बछवाड़ा (बेगूसराय)- CPI vs कांग्रेस
  • वैशाली- RJD vs कांग्रेस
  • बेलदौर (खगड़िया)- IIP vs कांग्रेस

दूसरे चरण में भी जारी रहेगा टकराव

दूसरे चरण में भी गठबंधन के भीतर जंग जारी है. प्रमुख सीटें-

  • सुल्तानगंज (भागलपुर)- RJD vs कांग्रेस
  • कहलगांव (भागलपुर)- RJD vs कांग्रेस
  • नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)- RJD vs कांग्रेस
  • करगहर (रोहतास)- CPI vs कांग्रेस
  • चैनपुर (रोहतास)- RJD vs VIP
  • सिकंदरा (गया)- RJD vs कांग्रेस

दो चरणों में होगा मतदान

बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं.

  • पहला चरण: 6 नवंबर- 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान.
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर- 122 सीटों पर वोटिंग.
  • मतगणना: 14 नवंबर को होगी.

Also Read: ‘पाकिस्तान से गोली चलेगी तो जवाब बिहार में बने गोले से मिलेगा…,’ मोतीहारी से अमित शाह ने PAK को दी चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन