'पाकिस्तान से गोली चलेगी तो जवाब बिहार में बने गोले से मिलेगा...,' मोतिहारी से अमित शाह ने PAK को दी चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Nov 2025 2:49 PM

विज्ञापन

मोतीहारी में भाषण के दौरान अमित शाह

Bihar Election 2025: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अब भारत किसी की गोली का जवाब खामोशी से नहीं देगा, अगर पाकिस्तान से गोली चलेगी तो उसका जवाब बिहार में बने गोले से दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले एनडीए ने आज अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे. जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार न सिर्फ विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि देश की रक्षा उद्योग में भी अहम भूमिका निभाएगा.

‘भारत अब गोली का जवाब खामोशी से नहीं देगा’

चकिया में आयोजित सभा में शाह ने कहा- “अब भारत किसी की गोली का जवाब खामोशी से नहीं देगा. अगर पाकिस्तान से गोली चलेगी, तो उसका जवाब गोले से दिया जाएगा और वह गोला बिहार की धरती पर बनेगा.” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद हजारों लोगों ने तालियां बजाईं और “भारत माता की जय” के नारे लगाए.

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है, जो अब आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा, “मोदी जी ने देश को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई ऊँचाई दी है. बिहार का डिफेंस कॉरिडोर इस आत्मनिर्भर भारत का अहम हिस्सा बनेगा.”

पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार

शाह ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों- रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, ढाका, चिरैया, मोतिहारी और हरसिद्धि में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया. उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे चकिया (पिपरा विधानसभा क्षेत्र) में रैली को संबोधित किया, जहां लगभग 30 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी थी.

‘बिहार में विकास और सुरक्षा दोनों का संगम’

अपने भाषण में शाह ने बिहार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य में आज सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त परिवर्तन हुआ है. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने वह किया है, जिसकी कभी कल्पना नहीं थी. एनडीए की सरकार ने बिहार को भय, भ्रष्टाचार और जंगलराज से मुक्त कराया.”

गृह मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग बिहार को जाति और परिवारवाद की राजनीति में उलझाना चाहते हैं, उन्हें जनता इस बार करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि “एनडीए का मतलब है विकास और स्थिरता, जबकि विपक्ष का मतलब है अवसरवाद और अस्थिरता.”

Also Read: Bihar Election 2025: तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को बताया बच्चा, बोले- चुनाव बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन