Bihar Elections: बिहार चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे ये 17 दल, ECI का बड़ा फैसला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Aug 2025 8:49 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Elections: भारत निर्वाचन आयोग ने 334 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनावी सूची से हटा दिया है. इनमें बिहार के 17 दल भी शामिल हैं. ये दल पिछले छह वर्षों से चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय नहीं थे और पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं पाए गए.
Bihar Elections: भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 334 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपीएस) को चुनावी सूची से हटा दिया है. इस सूची में बिहार के 17 राजनीतिक दल शामिल हैं. आयोग ने यह कदम उन दलों के खिलाफ उठाया है जो लगातार छह वर्षों से चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे थे और जिनका पंजीकृत पता भी मौजूद नहीं था.
निर्वाचन आयोग के अनुसार आरपी एक्ट 1951 की धारा 29 ए के तहत राजनीतिक दलों को पंजीकरण के बाद पांच वर्ष के भीतर चुनाव लड़ना अनिवार्य होता है. यदि कोई पार्टी लगातार छह वर्षों तक चुनावों में भाग नहीं लेती है तो उसे चुनाव आयोग की सूची से हटाया जा सकता है. आयोग ने यह कार्रवाई तब की जब उसने इन 334 दलों की चुनावी भागीदारी और पंजीकृत पतों की जांच की.
चुनावी प्रक्रिया में कोई भूमिका निभा नहीं रहे हैं ये दल
आयोग को यह पता चला कि ये दल सक्रिय नहीं हैं और चुनावी प्रक्रिया में कोई भूमिका निभा नहीं रहे हैं. इस निर्णय के तहत इन दलों को डिलीस्टेड यानी सूची से हटाये गये दल के रूप में चिह्नित किया गया है. डिलीस्टेड दल आरपी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत किसी भी चुनावी लाभ के हकदार नहीं रहेंगे जैसे कि चुनाव प्रतीकों का उपयोग, आयकर छूट और चुनाव प्रचार में विशेष सुविधाएं आदि.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश से प्रभावित कोई भी दल 30 दिनों के भीतर अपील कर सकता है. निर्वाचन आयोग का यह कदम चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सक्रिय राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के इन राजनीतिक दलों को सूची से किया गया बाहर
पटना का भारतीय बैकवार्ड पार्टी, भारतीय सुराज दल, भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक), बक्सर की भारतीय जनतंत्र सनातन दल, सारण की बिहार जनता पार्टी, गया की देसी किसान पार्टी, भभुआ (कैमूर) की गांधी प्रकाश पार्टी, बक्सर की हिमाद्री जनरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जनसेवक), पटना की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, क्रांतिकारी विकास दल, लोक आवाज दल, लोकतांत्रिक समता दल, भगवानपुर (वैशाली) की नेशनल जनता पार्टी (इंडियन), पटना की राष्ट्रवादी जन कांग्रेस, राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी, सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी और जमुई की व्यावसायी किसान अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










