Bihar Mausam Samachar: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 13 और 14 अगस्त को राज्य के 25 जिलों में बारिश के आसार हैं. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, बक्सर, सुपौल समेत कई जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. लगातार बारिश से सभी जिलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 9 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी जारी की है. बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति के कारण 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं. इसके अलावा खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
Imd alert

बिहार के इन जिलों में 13 और 14 अगस्त को येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. साथ ही यहां वज्रपात और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट

बारिश के कारण शुक्रवार को बिहार के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. बेगूसराय में सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, तो राजधानी पटना में 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. कटिहार में सबसे कम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 243 सीटों पर कैंडिडेट खोज रही कांग्रेस, सीट बंटवारा से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन