ePaper

Bihar Elections 2025: बिहार की इन सीटों के लिए अड़ी कांग्रेस, सांसद बोले- नहीं करेंगे समझौता

Updated at : 11 Oct 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi

Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi

Bihar Elections 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रही खींचतान पर कांग्रेस का अब ऐसा बयान सामने आया है, जिसके बाद राजद की टेंशन बढ़ सकती है. पटना में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि उनकी पार्टी अपनी डिमांड से पीछे नहीं हटने वाली है.

विज्ञापन

 Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है. सीटों को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं, लेकिन अब तक सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस के एक सांसद ने बताया कि कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है.

इन सीटों पर समझौता नहीं करेगी कांग्रेस 

महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रही खींचतान पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमने अपनी सीटों की मांग को राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव के सामने रख दिया है. उससे हम पीछे नहीं हटने वाले हैं. इसके साथ ही हमारे शीर्ष नेतृत्व ने भी लालू यादव को बता दिया है कि कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक में जिन सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं उनसे किसी भी हाल में समझौता नहीं होगा.   

महागठबंधन में नहीं मान रही भाकपा (माले) 

सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में भाकपा (माले) को मनाने में सफलता नहीं मिली है. इसी खींचतान के बीच सीपीएम ने भी दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि सब कुछ पूरी तरह सहज नहीं है. वाम दलों खासकर भाकपा (माले) की सीटों को लेकर सबसे अधिक विवाद सामने आ रहा है.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वाम दलों को महागठबंधन ने दिया है 31 सीटों का ऑफर 

जानकारी के मुताबिक, वाम दलों को कुल 31 सीटें देने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें भाकपा (माले) को 19, सीपीएम को 4 और सीपीआई को 8 सीटें ऑफर की गई हैं, लेकिन भाकपा (माले) 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी पुरानी मांग पर अब भी अड़ी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: “भूमिहार” वोटरों के सहारे सरकार बनाने में जुटे तेजस्वी, पिछली बार दिया था महज एक सीट

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन