Bihar Election 2025: वोटिंग के बीच अचानक वॉर रूम पहुंचे सीएम नीतीश, ललन सिंह और विजय चौधरी से भी की मुलाकात

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Nov 2025 12:17 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश की फाइल फोटो

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है, और इसी बीच जेडीयू खेमे में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और बैठक की.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग जारी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का तापमान मतदान केंद्रों से ज्यादा गर्म है. वोटिंग के बीच ही मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पटना स्थित आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई. उसके बाद नीतीश कुमार जदयू दफ्तर के war Room पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और बैठक की. साथ में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विजय चौधरी भी मौजूद रहे.

एनडीए के भीतर सीएम फेस को लेकर उठते रहे हैं सवाल

14 नवंबर को नतीजे आने हैं और उससे पहले जिस तरह एनडीए के भीतर सीएम फेस को लेकर लगातार सवाल उठते रहे. उस पृष्ठभूमि में यह मुलाकात जेडीयू खेमे की बेचैनी और तैयारी, दोनों का संकेत मानी जा रही है.

दूसरे चरण में तेज रफ्तार से हो रहा मतदान

पहले चरण की रिकॉर्ड 65 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग और दूसरे चरण की तेज़ रफ्तार मतदान ने जेडीयू और एनडीए नेताओं के दावे और बुलंद कर दिए हैं. पार्टी नेता लगातार कह रहे हैं कि माहौल साफ है और बिहार में फिर से नीतीश सरकार बन रही है. लेकिन इससे पहले सीएम उम्मीदवार को लेकर एनडीए में जो धुंध छाई थी, उसने जेडीयू को असहज कर दिया था.

अमित शाह के बयान के बाद कंफ्यूजन की शुरुआत

कंफ्यूजन की शुरुआत उस वक्त हुई जब गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चुनाव तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, लेकिन नतीजों के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक दल करेगा. उनका यह बयान तुरंत चर्चा का विषय बन गया और यह सवाल उठने लगा कि क्या नीतीश ही अगले सीएम होंगे.

शाह की बात को गलत ढंग से पेश किया गया- ललन

फिर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा कि शाह की बात को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है. परंपरा यही रही है कि विधायक दल नेता चुनता है. 2020 में भी नीतीश को इसी तरह नेता चुना गया था.

नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे- राजनाथ सिंह

स्थिति साफ तब हुई जब पहले चरण के मतदान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कई दिनों से यही बात दोहरा रहे हैं कि नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने वाला. इसी बीच नीतीश का ललन सिंह के घर पहुंचना कई सवाल उठाता है। क्या यह सीटों के आकलन पर चर्चा थी, सीएम फेस पर बनी धुंध का आखिरी निवारण, या फिर नतीजों के बाद की सरकार की रूपरेखा पर मंथन?

Also Read: Bihar Elections 2025: भ्रष्टाचारियों को दिया टिकट, दुर्दांत अपराधियों के साथ साझा किया मंच…, तेजस्वी का PM Modi पर तीखा प्रहार


विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन