Bihar Election 2025: चिराग पासवान की विपक्षी नेताओं को दो टूक, बोले- ज्यादा दिक्कत है तो कोर्ट जाइये
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Nov 2025 6:21 PM
चिराग पासवान
Bihar Election 2025: लोजपा चीफ चिराग पासवान ने महागठबंधन नेताओं पर वोट चोरी और एसआईआर के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी है तो कोर्ट जाएं, बयानबाजी न करें. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियां लगातार चुनावी हार की हताशा दिखाती हैं.
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं को चेतावनी दी कि वे बार-बार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाना बंद करें. उन्होंने कहा कि अगर सच में किसी जगह कोई गड़बड़ी है, तो तुरंत अदालत का रुख करें. वहां से ही असली समाधान मिलेगा. चिराग पासवान ने कहा कि यह दुख की बात है कि ये लोग बार-बार ऐसे मुद्दों को उठाकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर इनमें सचाई है, तो अदालत जाएं, लेकिन ये सिर्फ जनता के बीच भ्रम फैलाने में लगे हैं. अब यह रवैया किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता.
इसका मतलब है कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं थी- चिराग पासवान
चिराग पासवान ने आगे कहा कि पहले ये लोग ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब जब उनकी बातों में कोई दम नहीं निकला तो वे खामोश हो गए. इसका मतलब साफ है कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं थी. अब उन्होंने वोट चोरी का नया मुद्दा उठा लिया है. चिराग ने कहा कि ऐसे आरोपों से इन लोगों को कुछ हासिल नहीं होगा. अगर इन्हें लगता है कि इससे बिहार की राजनीति उनकी तरफ मुड़ जाएगी, तो यह उनकी बड़ी भूल है. उन्हें अपनी गलतफहमी दूर करनी चाहिए.
राहुल गांधी लगातार हार से हताश हैं
राहुल गांधी के ‘सरकार चोरी’ वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि यह बयान उनकी लगातार चुनावी हार से पैदा हुई हताशा का नतीजा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार चुनाव हार रही है, इसलिए अब वे अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे बेबुनियाद मुद्दे उठा रहे हैं. लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
राहुल गांधी स्टार प्रचारक की भूमिका में भी सफल नहीं हुए
चिराग पासवान ने याद दिलाया कि जब कांग्रेस लगातार हार रही थी, तो राहुल गांधी ने एक समय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया था. लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया और उन्हें स्टार प्रचारक बना दिया. अफसोस, वे इस भूमिका में भी सफल नहीं हो सके. चिराग ने कहा कि राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं को बेवजह मुद्दे उठाने के बजाय खुद पर काम करना चाहिए. अगर वे खुद को मजबूत बनाएंगे, तभी उन्हें भविष्य में फायदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: ‘बिजली काट दी जा रही है…’, बिहार में जारी वोटिंग के बीच RJD ने लगाए गंभीर आरोप, ECI से की एक्शन की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










