Chhapra News: सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन को थाने पहुंचने की आई नौबत, शादी में खाने के टेस्ट पर मचा भारी बवाल   

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Chhapra News: छपरा जिले का एक शादी पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, शादी समारोह के दौरान खाने के स्वाद पर भारी बवाल मच गया. जश्न का माहौल पूरी तरह से तवानपूर्ण बन गया. जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी के बाद सीधे थाने पहुंचने की नौबत आ गई.

विज्ञापन

Chhapra News: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई तरह के शादी से जुड़े वाकये देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच खबर छपरा जिले से सामने आई है, जहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को सीधे थाने पहुंचने की नौबत आ गई है. जश्न का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बन गया. यह पूरा मामला छपरा जिले के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव से जुड़ा हुआ है. 

शादी समारोह के दौरान अजीबो-गरीब स्थिती

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, आरा से आई बारात में पूजा कुमारी की शादी दसई वीन से संपन्न हुई थी. दोनों की शादी संपन्न हो गई. लेकिन, विदाई के दौरान अजीबो-गरीब स्थिती पैदा हो गई. कहा गया कि, शादी समारोह के दौरान भोजन के टेस्ट को लेकर बारातियों के बीच नाराजगी दिखी. फिर, जैसे ही बारात वापस लौट रही थी, सलेमपुर गांव के पास बारात में शामिल कुछ लोगों ने दुल्हन के भाई से विवाद शुरू कर दिया. 

दूल्हा-दुल्हन को थाने जाने की आई नौबत

कहा यह भी जा रहा है कि, खाने की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर विवाद देखते ही देखते बढ़ गया. एक छोटे से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. साथ ही लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस घटना में दुल्हन के भाई को चोटें भी आईं. घटना की सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और कहासुनी के बाद मामला और गरमा गया. नौबत पुलिस को बुलाने की आ गई. डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद को शांत कराया. पुलिस दूल्हा-दुल्हन को थाने सुरक्षित ले गई और मामला शांत कराया. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में भी जुटी गई है.

Also Read: बिहार में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा की तिरंगा यात्रा, BJP बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन