ePaper

Bihar Second Phase Voting: दूसरे फेज में 40 से कम उम्र के 31 प्रत्याशी देंगे दिग्गजों को चुनौती, जानिए किस दल के कितने उम्मीदवार मैदान में

Updated at : 09 Nov 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025

सांकेतिक फोटो

Bihar Second Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं. आइए जानते हैं कि इस चरण में किस दल के कितने युवा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Second Phase Voting: मंगलवार सुबह 7 बजे से दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो जायेगी. कुल 1302 उम्मीदवार जनता की कसौटी पर कसे जायेंगे. इस लिस्ट में हर आयु- वर्ग के उम्मीदवार मैदान में हैं. राजद, भाजपा, जदयू, कांग्रेस, वीआइपी, लोजपा आर और हम पार्टी से इस चरण में 31 उम्मीदवार 40 साल और इसके नीचे की आयु के हैं.

बड़े दलों के उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस के बथनाहा से प्रत्याशी नवीन कुमार की आयु मात्र 25 वर्ष है. अतरी से हम के उम्मीदवार रोमित कुमार 37, बेलसंड से लोजपा आर के उम्मीदवार अमित कुमार 34 और कसबा से लोजपा आर के उम्मीदवार नीतेश कुमार सिंह की आयु भी 39 वर्ष ही है. इन उम्मीदवारों का अधिकतर जगहों पर 50 से अधिक उम्र के प्रत्याशियों से टक्कर है.

राजद के 11, जदयू के छह और कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों की उम्र 40 वर्ष के नीचे है. इसके अलावा भाजपा और वीआइपी के तीन-तीन तथा लोजपा आर के दो प्रत्याशियों की आयु भी 40 वर्ष के अंदर ही है. हम का भी एक प्रत्याशी 40 वर्ष से नीचे का है.

जदयू के चेतन और ऋतुराज कम उम्र के प्रत्याशी

विधानसभा सीट – प्रत्याशी- उम्र
अमरपुर -जयंत राज- 40
बाबूबरही -मीना कुमारी -36
घोसी -ऋतुराज कुमार- 36
सिकटा -समृद्ध वर्मा- 37
हरलाखी- सुधांशु शेखर- 37
नबीनगर- चेतन आनंद- 33

कांग्रेस: बथनाहा से नवीन सबसे कम उम्र के उम्मीदवार

विधानसभा सीट – प्रत्याशी- उम्र
बगहा -जयेश मंगलम सिंह -38
चनपटिया -अभिषेक रंजन -34
फारबिसगंज -मनोज विश्वास-38
नरकटियागंज -शाश्वत केदार- 37
बथनाहा -नवीन कुमार- 25

आरजेडी की बाराचट्टी उम्मीदवार की उम्र 26 वर्ष

विधानसभा सीट – प्रत्याशी- उम्र
बाराचट्टी- तनुश्री कुमारी- 26
बेलागंज- विश्ववनाथ कुमार सिंह- 37
बेलहर- चाणक्य प्रकाश रंजन- 30
बिस्फी- आसिफ अहमद -34
ढाका- फैसल रहमान- 40
गोह- अमरेंद्र कुमार- 39
मोतिहारी- देवागुप्ता- 35
रानीगंज- अविनाश मंगलम- 38
रून्नी सैदपुर- चंदन कुमार -30
त्रिवेणीगंज -संतोष कुमार -39
रजौली- पिंकी भारती- 35

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भाजपा से राजनगर उम्मीदवार कम उम्र के प्रत्याशी

विधानसभा सीट – प्रत्याशी- उम्र
बथनाहा- अनिल कुमार- 38
कटोरिया- पूरण लाल टुडू- 37
राजनगर -सुजीत कुमार- 30

वीआइपी के तीन प्रत्याशी 40 वर्ष से कम उम्र के

विधानसभा सीट – प्रत्याशी- उम्र
कटिहार- सौरव कुमार अग्रवाल- 39
केसरिया – वरुण विजय -38
बिहपुर – अपर्णा कुमारी- 38

इसे भी पढ़ें: मोदी-नीतीश की जोड़ी ने खत्म किया जंगलराज और नक्सलवाद, अमित शाह बोले- एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे बाहर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन