ePaper

Bihar Election 2025: “बिहार को बिहारी चलाएंगे बाहरी नहीं- तेजस्वी”, विधानसभा चुनाव को बाहरी बनाम स्थानीय बनाने की कोशिश

Updated at : 24 Oct 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025: “बिहार को बिहारी चलाएंगे बाहरी नहीं- तेजस्वी”, विधानसभा चुनाव को बाहरी बनाम स्थानीय बनाने की कोशिश

Bihar Election 2025: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से दावा किया कि बीजेपी चुनाव भले ही सीएम नीतीश के नाम पर लड़ रही है. लेकिन चुनाव के बाद वह नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी और उनकी जगह अपने किसी नेता को बिहार की कमान सौपेगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को एक बार फिर से बाहरी बनाम बिहारी बनाने की कोशिश हो रही है. इस बार इसकी शुरुआत प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने की है. शुक्रवार को राजद प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने तो सीएम फेस को लेकर खुलासा कर दिया है. वहीं, बीजेपी ऐसा नहीं कर रही है, क्योंकि इस बार चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. लेकिन मैं एक बात फिर से साफ कर देता हूं कि बिहार को बिहारी ही चलाएंगी बाहरी नहीं. 

हमारे चाचा को भाजपा ने हाइजैक कर लिया: तेजस्वी

बीजेपी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, हमारे चाचा नीतीश कुमार को भाजपा ने हाइजैक कर लिया है. उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है. बीजेपी चुनाव के बाद उनकी जगह अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. इसका संकेत अमित शाह खुद दे चुके हैं. उन्होंने कई बार कहा है कि चुनाव के बाद सीएम तय करेंगे. एक बात तय है कि नीतीश जी अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार को बिहारी ही चलाएगा: तेजस्वी 

तेजस्वी ने बिहारी बनाम बाहरी का मुद्दा उछालते हुए कहा कि बिहार को बाहरी ताकतें नियंत्रित नहीं करेंगी. बिहार को बिहारी ही चलाएगा, कोई बाहरी नहीं. हम बिहारी डरने वाले नहीं हैं. अपनी जनसभा के दौरान तेजस्वी सीएम नीतीश कुमार पर नरम रहें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीस साल में भी बिहार से पलायन नहीं रोक पाए. हमारी सरकार आएगी तो नया बिहार बनाएंगे. मेरी उम्र भले ही कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है. मेरा सपना भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पहले चरण में स्टार मुकाबला, खेसारी सबसे अमीर, मैथिली सबसे पढ़ी-लिखी और रितेश सबसे सादगी भरे

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन