Bihar Politics: B से बीड़ी, B से बिहार ट्वीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का खुलासा! BJP-JDU पर लगाया ये गंभीर आरोप

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2025 9:56 PM

विज्ञापन

फोटो में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू

Bihar Politics: केरल कांग्रेस के “बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार” वाले पोस्ट ने राज्य की सियासत गरमा दी है. कांग्रेस ने इसे भाजपा-जदयू का भ्रामक प्रचार करार दिया, जबकि राजद ने इसे बिहार के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया.

विज्ञापन

Bihar Politics: केरल कांग्रेस की ओर से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट ने बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है. दरअसल, जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत बीड़ी पर टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि सिगरेट और सिगार पर टैक्स 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है. इसी फैसले को लेकर केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट आया- “बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार”. इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में गरमाहट ला दी है.

कांग्रेस का सफाई और पलटवार

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि पोस्ट को गलत तरीके से तोड़ा-मरोड़ा गया. उन्होंने भाजपा-जदयू पर आरोप लगाया कि जानबूझकर इसे बिहार के अपमान से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है. राजेश राम ने कहा, “बी फॉर बिहार इसलिए लिखा गया था क्योंकि बिहार चुनाव की वजह से यह निर्णय लिया गया. जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने पोस्ट हटा दिया है. अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो हम खेद व्यक्त करते हैं.”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा. बीड़ी पर टैक्स घटाना लोगों को इसकी खपत के लिए प्रोत्साहित करना है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में न लाने को लेकर भी उन्होंने केंद्र पर हमला बोला.

विपक्ष का रुख

इस विवाद पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी बयान दिया. पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “बिहार के स्वाभिमान से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चाहे कोई भी हो, बिहारी अस्मिता पर चोट करने की इजाजत किसी को नहीं है.” हालांकि तेजस्वी ने यह भी कहा कि उन्होंने कांग्रेस का पोस्ट खुद नहीं देखा है.

एनडीए पर निशाना

कांग्रेस ने साफ तौर पर भाजपा-जदयू पर निशाना साधा कि उन्होंने कांग्रेस की छवि खराब करने और महागठबंधन को कमजोर करने के लिए गलत व्याख्या की. कांग्रेस का कहना है कि असली सवाल बीड़ी पर टैक्स घटाने का है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद चिंताजनक है, लेकिन भाजपा-जदयू ने इसे मुद्दा बदलने और बिहार का अपमान करार देने की कोशिश की.

चुनावी राजनीति में नया विवाद

बिहार चुनाव से ठीक पहले यह विवाद नए सियासी समीकरणों को जन्म दे रहा है. एक ओर कांग्रेस सफाई देते हुए एनडीए पर हमलावर है, तो दूसरी ओर विपक्ष बिहार के स्वाभिमान को लेकर आक्रामक तेवर अपनाए हुए है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि इसमें “बिहार के सम्मान” जैसी संवेदनशील भावना जुड़ी है, जिस पर कोई भी दल चुप नहीं रहना चाहता.

Also Read: ‘बीड़ी और बिहार’ वाले पोस्ट पर बवाल! तेजस्वी बोले- बिहार की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन