ePaper

Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद बताई वजह

Updated at : 25 Oct 2025 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics MP Pappu Yadav receive income tax notice reason social media post

सांसद पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस

Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स की तरफ से नोटिस भेजा गया है. पप्पू यादव पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये पैसे बांटने को अपराध बताया है. इसे लेकर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर खुद ही पोस्ट शेयर कर जानकारी दी.

विज्ञापन

Bihar Politics: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है. नोटिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पप्पू यादव पर बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांटने को अपराध बताया. इससे पहले वैशाली जिले में भी पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था. दरअसल, इनकम टैक्स से नोटिस मिलने की जानकारी सांसद पप्पू यादव ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी.

पप्पू यादव ने बताई वजह

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मिले नोटिस की तस्वीर एक्स अकाउंट के जरिये शेयर किया. साथ ही लिखा, ‘मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये बांटने को अपराध बताया है. यह अपराध है तो मैं हर वंचित पीड़ित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा.’

निर्दलीय सांसद ने इशारे-इशारे में कसा तंज

आगे पप्पू यादव ने यह भी लिखा, ‘वैशाली जिले के नया गांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव के बाढ़ पीड़ितों जिनका घर-द्वार सब गंगाजी में विलीन हो गया, उनका मदद न करता तो क्या गृह राज्य मंत्री, स्थानीय MP जैसे स्वघोषित CM उम्मीदवारों की तरह मूकदर्शक बना रहता?’ इस तरह से पप्पू यादव ने इशारे-इशारे में तंज भी सरकार पर कसा.

वैशाली जिले में सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे रुपये

मालूम हो, लगभग 2 हफ्ते पहले सांसद पप्पू यादव वैशाली जिले में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया था. इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों को मदद के रूप में कुछ रुपये भी बांटे थे. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसके बाद इस मामले में सहदेई थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. साथ ही पप्पू यादव पर बिहार चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भी लगा था. ऐसे में अब सांसद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस भी जारी कर दिया है.

Also Read: Chhath Puja 2025: पटना के ये 13 घाट हैं बेहद डेंजर, जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों को किया अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन