Bihar Politics: बिहार की इस सीट पर सियासी दंगल! लालू की पार्टी में टिकट की टक्कर, दो राजद नेत्री आमने-सामने
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Sep 2025 6:20 PM
जहानाबाद सीट का समीकरण
Bihar Election 2025: जहानाबाद की सियासत इस बार नए चेहरे और नए दल की वजह से और दिलचस्प हो गई है. एनडीए जहां रणनीति बदलने और नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, वहीं महागठबंधन अपने गढ़ को बचाने में जुटा है. जन सुराज के मैदान में उतरने से मुकाबला और पेचीदा हो गया है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही जहानाबाद जिले की राजनीति में इस बार दिलचस्प समीकरण देखने को मिल रहे हैं. अब तक यहां की लड़ाई पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच रही है. लेकिन, इस बार जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. इससे मुकाबला और बहुस्तरीय होने की संभावना है.
जहानाबाद सीट पर एनडीए की कड़ी परीक्षा
जहानाबाद विधानसभा सीट पर लगातार दो बार से राजद के सुदय यादव काबिज हैं. 2018 के उपचुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव दोनों में उन्होंने जदयू प्रत्याशियों को बड़े अंतर से हराया था. 2018 में करीब 35 हजार और 2020 में 33 हजार 902 वोटों से जीत दर्ज कर उन्होंने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की थी. तीसरी बार हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए एनडीए इस बार रणनीति में बदलाव के मूड में है. पार्टी टिकट बंटवारे में फेरबदल या नए चेहरे को उतारने की तैयारी कर रही है.
एनडीए में नए चेहरे की चर्चा
- जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस और हम नेता चन्नू शर्मा एनडीए खेमे से संभावित उम्मीदवारों के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं.
- चन्नू शर्मा 2014 से हम के गठन के समय से ही पार्टी से जुड़े हैं और मखदुमपुर प्रखंड की पंचायत राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं.
- निरंजन केशव प्रिंस बीते छह सालों से जदयू में सक्रिय हैं. कोरोना काल में उनकी सामाजिक भूमिका को काफी सराहना मिली थी.
दोनों नेता शीर्ष नेतृत्व को यह विश्वास दिलाने की कोशिश में हैं कि मौका मिलने पर वे जहानाबाद की सियासत में नई जीत का इतिहास लिख सकते हैं. अब देखना यह है कि सीट शेयरिंग में यह सीट किस दल के खाते में जाती है और टिकट किसे मिलता है.
मखदुमपुर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला
मखदुमपुर सुरक्षित सीट पर भी स्थिति कुछ ऐसी ही है. यहां महागठबंधन की ओर से दावेदारों की लंबी कतार है. वर्तमान विधायक राजद के सतीश दास हैं. उनके अलावा राजद नेत्री संजू कोहली और कुमारी सुमन सिद्धार्थ भी टिकट की दौड़ में हैं. एनडीए से अभी तक कोई बड़ा चेहरा सामने नहीं आया है. पिछले चुनाव में सतीश दास ने हम उम्मीदवार देवेंद्र कुमार को 22 हजार 565 वोटों से हराया था.
अभी तीनों सीट पर महागठबंधन का कब्जा
जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों- जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर पर अभी महागठबंधन का कब्जा है. लेकिन एनडीए नए चेहरों और रणनीति के साथ इस बार कड़ा मुकाबला देने की तैयारी में है. वहीं, जन सुराज के चुनावी मैदान में उतरने से समीकरण और पेचीदा हो गए हैं. चुनाव से पहले यह देखना अहम होगा कि टिकट की लड़ाई में कौन टिकता है और कौन बाहर हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










