बाढ़ग्रस्त राघोपुर में डॉक्टर, दवा और राशन समेत पहुंचे तेजप्रताप, छोटे भाई तेजस्वी को इशारों में कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर पहुंचे तेजप्रताप यादव

Bihar Election 2025: बिहार में बाढ़ और चुनावी हलचल के बीच तेजप्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर में एंट्री की. यहां उन्होंने नाव से दियारा इलाके का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन और दवाइयां बांटी, साथ ही इशारों में तेजस्वी पर भी निशाना साध दिया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं. पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने छोटे भाई और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचकर वहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेजप्रताप यादव नाव से दियारा इलाके का दौरा करते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे. उन्होंने राशन और दवाइयां बांटी और एक डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ थी, जो लोगों की स्वास्थ्य जांच करती दिखी. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और तेजप्रताप से अपनी समस्याएं साझा करते रहे.

सरकार पर साधा निशाना

तेजप्रताप ने कहा कि राघोपुर के लोग इस वक्त मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं. “लोग मदद मांग रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. हम यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत देने आए हैं. साथ ही राशन और दवाइयां भी दी जा रही हैं.

भाई तेजस्वी पर अप्रत्यक्ष हमला

हालांकि राहत सामग्री बांटते-बांटते तेजप्रताप ने इशारों में अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यहां के विधायक को भी समय निकालकर इन लोगों से मिलना चाहिए. घर परिवार से बाहर निकलकर जनता के दुख-दर्द को समझना चाहिए.” उनके इस बयान को तेजस्वी की अनुपस्थिति पर तंज माना जा रहा है.

सियासी संदेश साफ

तेजप्रताप का राघोपुर दौरा सिर्फ राहत वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिए उन्होंने राजनीतिक संदेश भी दिया. पार्टी से अलग होने के बाद भी वह जनता के बीच सक्रिय हैं और अपने समर्थकों के साथ संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, राघोपुर में तेजस्वी के प्रभाव को चुनौती देने की उनकी रणनीति भी साफ झलक रही है.

Also Read: Bihar Politics: तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर सस्पेंस! कांग्रेस नेता का बड़ा खुलासा, मुकेश सहनी पर क्या बोले?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन