Bihar politics : चुनावी मोड में भाजपा, धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान, क्या है मकसद

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2025 3:23 PM

विज्ञापन

बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान

Bihar politics : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है. चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पटना की गलियों में घर-घर जाकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं. यह अभियान भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिससे जनता और संगठन दोनों जुड़ेंगे.

विज्ञापन

Bihar politics : बिहार में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होना है. ऐसे में भाजपा खुद को चुनावी मोड में दिखाने के साथ-साथ मैदान में भी एक्टिव नजर आ रही है. इसी क्रम में पार्टी ने अपने चुनाव प्रभारी का नाम घोषित कर उन्हें बिहार भेजा है. इसके बाद वे यहां आकर लगातार घर-घर जाकर नेताओं और जनता से फीडबैक ले रहे हैं.

घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की

बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बिहार आने के बाद से ही काफी सक्रिय दिख रहे हैं. पटना पहुंचने के अगले ही दिन वे राजधानी की गलियों में संपर्क अभियान के तहत घूमते नजर आए. उन्होंने आदर्श चौक और पश्चिमी पटेल नगर में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान प्रधान ने भाजपा के मौजूदा विधायकों पर जनता की राय जानी और साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को लेकर भी प्रतिक्रिया ली.

असली फीडबैक लेने की कोशिश

प्रधान का यह डोर-टू-डोर अभियान भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. आम तौर पर प्रभारी बड़ी बैठकों तक सीमित रहते हैं, लेकिन उन्होंने सीधे जनता तक पहुंचने का रास्ता चुना. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे भाजपा को दो फायदे होंगे. पहला, जनता को लगेगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी राय को महत्व दे रहा है. दूसरा, संगठन को असली फीडबैक मिलेगा कि जमीनी स्तर पर प्रतिनिधियों और योजनाओं की स्थिति क्या है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस वजह से मिली है जिम्मेदारी

धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा का अनुभवी रणनीतिकार माना जाता है. ओडिशा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया है. अब बीजेपी आलाकमान ने उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी है.

चुनावी तारीखों से पहले भाजपा ने अपना अभियान जनता से जुड़कर शुरू कर दिया है. पटना की गलियों में प्रधान का घर-घर अभियान बताता है कि पार्टी इस बार पूरी तरह जमीनी स्तर पर उतरकर चुनावी मुकाबला करने के मूड में है. अगले कुछ दिनों में बीजेपी का यह अभियान अन्य जिलों तक भी पहुंचेगा, इसके बाद भाजपा की रणनीति और साफ होगी.

इसे भी पढ़ें: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन