Bihar New Deputy CM: बिहार में दो डिप्टी सीएम होंगे या तीन, जानिए एनडीए मंत्रिमंडल का संभावित फॉर्मूला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Nov 2025 8:17 AM

विज्ञापन

एनडीए के घटक दलों के नेता

Bihar New Deputy CM: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. 20 नवंबर को गांधी मैदान में नए मंत्रिमंडल का गठन होगा, जबकि आज एनडीए और बीजेपी-जदयू विधायक दल की अहम बैठक में दो डिप्टी सीएम से लेकर 36 मंत्रियों के फॉर्मूले पर अंतिम मुहर लग सकती है.

विज्ञापन

Bihar New Deputy CM: बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. इसी बीच आज बीजेपी-JDU और एनडीए विधायक दल की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें नई सरकार की संरचना पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है. बैठक में सभी पार्टियों की टॉप लीडरशिप भी मौजूद रहेगी.

दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक सरकार का प्रारूप लगभग तय हो चुका है. दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है, वहीं कुल 35-36 मंत्री शपथ ले सकते हैं. फॉर्मूला भी लगभग स्पष्ट है- 16 मंत्री बीजेपी के, 15 जेडीयू के, 3 लोजपा (आर) के और हम व रालोमो से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं. शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.

राज्यपाल से मिले सीएम नीतीश

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले और उन्हें 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सौंपा. कैबिनेट की आखिरी बैठक में भी विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास किया गया. इसके साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है.

सीएम नीतीश के साथ कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ?

बीजेपी भले ही 2025 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन सत्ता संरचना में जेडीयू की भूमिका एक बार फिर मजबूत दिख रही है. संकेत हैं कि नीतीश कुमार के साथ 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं. जेडीयू अपने कोटे में बड़े बदलाव के मूड में नहीं है, और पिछली सरकार के लगभग 10 मंत्रियों को फिर मौका मिल सकता है.

डिप्टी सीएम पद को लेकर बीजेपी में माथापच्ची तेज

डिप्टी सीएम पद को लेकर बीजेपी में माथापच्ची तेज है. सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे चर्चा में हैं. राजपूत डिप्टी सीएम को लेकर भी चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक, एलजेपी (आर) भी एक डिप्टी सीएम पद मांग रही है. इस पर अंतिम फैसला बीजेपी ही लेगी. 2020 में दो डिप्टी सीएम की परंपरा शुरू हुई थी, जिसे फिर दोहराया जा सकता है.

कुशवाहा की पत्नी बन सकती हैं मंत्री

एनडीए के छोटे दलों में भी उत्साह है. हम से संतोष मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता के मंत्री बनने की चर्चा है. एलजेपी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और भाजपा नेता संजय पासवान भी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं.

स्पीकर पद पर भी हलचल जारी है. बीजेपी इसे अपने पास रखने के मूड में दिख रही है और अटकलें हैं कि विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम की जगह स्पीकर बनाया जा सकता है. पार्टी में इस बात पर जोर है कि विजेता नेताओं को बेहतर भूमिकाएं दी जाएं.

Also Read: संजय यादव और रमीज की अय्याशी वाली तस्वीरें वायरल, महंगे होटल, लग्जरी यॉट और विदेशी पब्स में मनाते हैं छुट्टियां

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन