Bihar Elections 2025: NDA नेताओं ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की नैया डुबाई
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Oct 2025 4:37 PM
दिलीप जायसवाल और संजय झा
Bihar Elections 2025: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जेडीयू के सांसद संजय झा ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला. संजय झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पॉलिटिकल टूरिस्ट बताया. जबकि दिलीप जायसवाल ने कहा, राहुल गांधी की वजह से ही कांग्रेस की नैया डूबी.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए और महागठबंधन के बीच जमकर वार-पलटवार हो रहे. ऐसे में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जेडीयू के सांसद संजय झा महागठबंधन पर हमलावर दिखें. सांसद संजय झा ने राजद प्रत्याशी के नामांकन के बाद गिरफ्तार होने पर कहा, इसी टाइप के लोगों को टिकट दिया गया. इनका कोई कल्चर नहीं बदला है. बिहार की जनता सब जानती है और 14 नवंबर को जब परिणाम आएगा तब सब पता चल जाएगा.
पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं राहुल गांधी
संजय झा ने राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर यह भी कहा, वे तो आए थे बिहार में SIR का मुद्दा लेकर लेकिन कहीं कोई चर्चा भी नहीं है. वे तो बस पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं आए और चले गए. आगे कहा, आप देखिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है, जब वे कह रहे हैं कि पार्टी ऐसे नहीं चलेंगी. इतने कम लोग मिल कर जब गठबंधन नहीं चला पा रहे हैं तो बिहार को क्या चलाएंगे, ये लोग सिर्फ अपना टाइम पास कर रहे हैं.
कांग्रेस की नैया राहुल गांधी की वजह से डूबी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी निशाना साधते हुए कहा, अगर राहुल गांधी राजनीति में सीरियस होते तो 56 साल में युवा नेता नहीं कहलाते. कांग्रेस की नैया अगर डूबी है तो राहुल गांधी की वजह से क्योंकि वे समय पर कभी सीरियस होते ही नहीं हैं. आपने देखा कि SIR को लेकर यात्रा की फिर विदेश चले गए तो हम उन्हें सीरियस नेता मानते ही नहीं.
टिकट बंटवारे पर भी बड़ा बयान
दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे गृह मंत्री ने कहा कि राजद ने अपने टिकट वितरण की शुरुआत शहाबुद्दीन के बेटे से की है तो समझ सकते हैं आने वाले दिनों में राजद क्या करेगी. इसके साथ ही जिस तरह से वे लोग आपस में टिकट बंटवारा में सिर फुटौव्वल कर रहे हैं तो राजद का संस्कार और जंगलराज 2 लाने की कोशिश को जनता समझ चुकी है. इस तरह से बीजेपी और जेडीयू ने महागठबंधन में चल रही माथापच्ची को निशाना बनाते हुए जमकर हमला बोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










