ePaper

बिहार में अब तक 80 फीसदी से अधिक गणना फॉर्म हुए जमा, अगले माह जुटाया जायेगा दस्तावेज

Updated at : 14 Jul 2025 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब तक 80 फीसदी से अधिक गणना फॉर्म हुए जमा, अगले माह जुटाया जायेगा दस्तावेज

Bihar Election: अभी चुनाव आयोग ने गणना फॉर्म के साथ दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है, लेकिन जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं उन्हें 25 जुलाई तक गणना फॉर्म ही जमा करने की सलाह दी है. हालांकि, उन्हें प्रारूप प्रकाशन के बाद दस्तावेज भी जमा करने होंगे.

विज्ञापन

Bihar Election: पटना. बिहार में अब तक मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत 80.11 फीसदी से अधिक गणना फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, इन गणना फॉर्म को अपलोड किए जाने की कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है. 25 जुलाई तक प्राप्त सभी गणना फॉर्म को अपलोड करने के बाद ही प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद दस्तावेजों को जमा कराना एक महत्वपूर्ण कदम होगा. इसके बाद ही, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. चुनाव आयोग का कहना है कि गणना फॉर्म जमा करने के बाद दस्तावेज जुटाने की कवायद शुरू होगी. चुनाव आयोग की ओर से इसके लिए पुन: अगले माह दस्तावेज जुटाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा.

मतदाता के दस्तावेज को अपलोड करेंगे बीएलओ

चुनाव आयोग के निर्देश पर जमीनी स्तर पर काम कर रहे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की ओर से प्रारूप सूची में शामिल मतदाताओं से दस्तावेज जमा लेकर उसे ईसीआई नेट पर अपलोड करेंगे. इसके लिए उन्हें हर मतदाता के हर दस्तावेज को उनके प्रारूप सूची में नाम के अनुसार अपडेट करने की कार्रवाई की जाएगी. मतदाताओं को पहले से ही चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित 11 दस्तावेजों में से ही कोई दस्तावेज देनी होगी.

यह कागजात जरुरी

मूलत: जन्मतिथि और निर्धारित मतदान क्षेत्र में निवासी होने का ही दस्तावेज मतदाताओं को जमा करना है. ध्यान देने योग्य है कि प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हरेक मतदाता को दस्तावेज देनी होगी. 1987 से पूर्व जन्म लेनेवाले मतदाताओं को जन्मतिथि से संबंधित ही दस्तावेज देने होंगे. जबकि, अन्य मतदाताओं को आयोग की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार जरूरी दस्तावेज देने होंगे.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन