Bihar Election 2025: इस दिन महागठबंधन करेगा चुनावी घोषणा पत्र का एलान, कौन-कौन से वादे हो सकते हैं शामिल?
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Oct 2025 10:19 AM
महागठबंधन 28 अक्टूबर को जारी करेगा मनिफेस्टो
Bihar Election 2025: महागठबंधन की तरफ से 28 अक्टूबर को चुनावी घोषणा पत्र का एलान किया जायेगा. इसमें महागठबंधन के घटक दलों की तरफ से साझा रूप से जो कुछ भी वादे किये गये हैं, उन्हें इनमें शामिल किया जा सकेगा. हालांकि, उसमें नये वादे क्या कुछ होंगे, इस पर नजरें टिकी है.
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए हो या फिर महागठबंधन दोनों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच 28 अक्टूबर को महागठबंधन की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जायेगा. महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ मिलकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को चुनावी घोषणा पत्र का एलान करेंगे. जिसकी अभी से ही चर्चा तेज हो गई है.
हर परिवार को सरकारी नौकरी का वादा
चुनाव से पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कई एलान किये जा चुके हैं. उनमें हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अब तक तेजस्वी यादव, कांग्रेस और अन्य घटक दलों की तरफ से साझा रूप से जो वादे किये गये हैं, उसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है.
अब तक तेजस्वी ने किये ये वादे
अब तक तेजस्वी यादव की तरफ से किये गये वादों में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के अलावा आरक्षण की सीमा बढ़ाने का वादा, जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये वेतन, संविदाकर्मियों को परमानेंट करने, MAA-BETI योजना और माई-बहिन मान योजना के तहत हर महिला को ढाई हजार रुपये शामिल है.
नये वादों पर टिकी नजरें
साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पहले ही किया जा चुका है. ऐसे में इन सभी वादों के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होने की चर्चा है. ऐसे में महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में और किस तरह के नये वादों को शामिल किया जायेगा, इसे लेकर हर किसी को इंतजार है.
सीएम फेस बनाये गये तेजस्वी यादव
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस बनाया गया. यानी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा. इसके साथ ही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का फेस बनाया गया. ऐसे में आगे और क्या कुछ गतिविधियां होती है, यह देखना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










