Bihar Chunav 2025: चिराग के घर पहुंचे सीएम नीतीश, केंद्रीय मंत्री ने छुआ पांव, बोले- "आइए सर सबसे मिलवाता हूं"

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 26 Oct 2025 7:18 PM

विज्ञापन

CM Nitish with Chirag

Bihar Chunav 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार शाम को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री ने परिवार के लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार शाम को पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पर पहुंचे. यहां उन्होंने परिवार के लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने परिवार के लोगों का हाल चाल जाना और तस्वीरें खिंचवाने के साथ ही खरना का प्रसाद खाया. 

सीएम नीतीश को रिसीव करने पहुंचे चिराग 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रविवार शाम को केंद्रीय मंत्री के घर पर पहुंचे तो उन्हें रिसीव करने के लिए खुद चिराग अपने घर के बाहर आए. उन्होंने सीएम का पैर छुआ तो बदले में सीएम ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया और उनका हालचाल जाना. बता दें कि ऐसा मौका बहुत दिनों बाद आया है जब सीएम चिराग के घर गए हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चिराग कर चुके हैं सीएम पद के लिए नीतीश के नाम का एलान

बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पिछले दिनों प्रभात खबर को दिए अपने इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के समर्थन में हैं. उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार की बिहार के अगले सीएम बनेंगे और उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए में है और नीतीश कुमार के लिए वोट मांगेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बेटे के लिए वोट मांगने पहुंचे थे बाहुबली आनंद मोहन, विरोध में लगने लगे मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन