Bihar Election 2025: बगहा में अमित शाह बोले- किसी की हिम्मत नहीं कि जीविका दीदियों से 10-10 हजार वापस ले ले

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :06 Nov 2025 2:40 PM
विज्ञापन
Bihar Election 2025 Amit Shah Bagaha assembly seat attack on lalu Yadav Rahul gandhi

बगहा में अमित शाह

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बगहा पहुंचे. यहां मंच से उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, किसी की भी हिम्मत नहीं है जो जीविका दीदियों से 10-10 हजार वापस ले ले.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर आज पहले चरण की वोटिंग हो रही. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बगहा पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा, बिहार में लालू जी ने नरसंहार पर नरसंहार किये. अगर लालू एंड कंपनी बिहार में आ गई तो वे घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड बना देंगे.

‘शहाबुद्दीन जैसे बाहुबलियों का राज नहीं आने देंगे’

इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा, शहाबुद्दीन जिंदाबाद के नारे लालू जी के बेटे लगाते रहे. लेकिन शहाबुद्दीन जैसे बाहुबलियों का राज नहीं आने देंगे. उन्होंने यह भी कहा, राजद के सांसद कह रहे हैं कि 10 हजार रुपये क्यों बांट रहे हैं. लेकिन किसी की हिम्मत नहीं जो जीविका दीदियों से 10-10 हजार रुपये वापस ले ले. हमारी सरकार आने दीजिए जीविका दीदियों को 2 लाख रुपये देंगे. इस तरह से अमित शाह ने खुले मंच से जमकर लालू यादव पर तंज कसा.

लालू यादव के गिनाये घोटाले

इस दौरान अमित शाह ने यह भी कहा कि लालू-राबड़ी ने बिहार में बहुत काम किये. मैं बताता हूं कि क्या काम किये. चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, बाढ़ राहत घोटाला, आय से अधिक संपत्ति का मामला, ये सब घोटाले किसने किये हैं. अब लालू यादव ने जो किया सो किया लेकिन उनके बड़े मियां राहुल गांधी ने भी करोड़ों का घोटाला किया. इसके अलावा अपने भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार से आतंकियों को सबक सिखाने की बात कही.

बगहा में अमित शाह ने किया दावा

6 नवंबर के बाद अब 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. इसके साथ ही 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित किये जायेंगे. जिसको लेकर अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी. लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जायेगा. महागठबंधन में नेता और नीति दोनों ही नहीं है. किस सीट से कौन लड़ रहा, यह भी क्लियर नहीं. लेकिन एनडीए में पार्टियां एकसाथ है. पांच पांडव की तरह एकसाथ 243 सीट पर लड़ रहे हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: तस्वीरों में देखिये महिलाओं का जोश, कोई नाव पर सवार होकर तो कोई गोद में पहुंची वोट देने

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन