Bihar Election 2025: सेकेंड फेज में 122 सीटों पर दागी उम्मीदवारों की भरमार, 26% पर गंभीर अपराध के आरोप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Nov 2025 7:58 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दागी उम्मीदवारों की भरमार है. एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, 32% उम्मीदवारों पर आपराधिक और 26% पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े कई मामले शामिल हैं.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 122 सीटों से लड़ रहे 32% उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 26% उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं. 193 उम्मीदवारों ने ऊपर हत्या और 79 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं. 52 उम्मीदवारों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किये हैं. इनमें तीन उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दुष्कर्म से संबंधित मामले घोषित किये हैं.
यह खुलासा एडीआर और बिहार इलेक्शन वाच की ओर से दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले 1302 में से 1297 उम्मीदवारों के शपथपत्रों के किये गये विश्लेषण के आधार पर जारी रिपोर्ट में हुआ है. दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा.
गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपित उम्मीदवार
| पार्टी | कुल प्रत्याशी | आरोपित | प्रतिशत |
| जन सुराज पार्टी | 117 | 51 | 44% |
| बसपा | 91 | 12 | 13% |
| राजद | 70 | 27 | 39% |
| भाजपा | 53 | 22 | 42% |
| जदयू | 44 | 11 | 25% |
| आप | 39 | 12 | 31% |
| कांग्रेस | 37 | 20 | 54% |
लोजपा (रा) | 15 | 9 | 60% |
| भाकपा माले | 06 | 04 | 76% |
| भाकपा | 04 | 02 | 50% |
43% उम्मीदवार करोडपति, औसत संपत्ति 3.44 करोड़
1297 उम्मीदवारों में 562 (43%) उम्मीदवार करोडपति हैं. इनकी औसत संपत्ति 3.44 करोड है. 528 (41%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 627 (48%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है. 15 उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता डिप्लोमा घोषित की है. 217 ने अपनी योग्यता साक्षर और नौ ने निरक्षर घोषित की है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आधे से अधिक उम्मीदवार 41 से 60 साल के बीच
445 (34%) उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 साल के बीच है, जबकि 680 (52%) उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है. 170 (13%) उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है. वहीं, दो ने अपनी उम्र 80 से अधिक घोषित की है. दूसरे चरण में सिर्फ 133 (10%) महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: किस जिले में कितने बजे तक होगा मतदान, चुनाव आयोग का लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










