ePaper

Bihar Elections 2025: सीमांचल और मगध में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, जानिए किस जिले में पड़ा सबसे ज्यादा वोट

Updated at : 12 Nov 2025 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
bihar chunav voting news| Voting records broken in Seemanchal and Magadha; find out which district casts the most votes.

वोट डालने के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदाताओं ने उत्साह और जागरूकता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सीमांचल और मगध के जिलों में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ, जहां महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व को ऐतिहासिक बना दिया.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है. राज्य के सभी जिलों में मतदान प्रतिशत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. खासकर सीमांचल और मगध क्षेत्रों में जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया. सीमांचल के जिलों में औसतन 15 प्रतिशत से अधिक मतदान बढ़ा है, जो यह संकेत देता है कि इस बार जनता अपने मताधिकार को लेकर पहले से कहीं अधिक सजग और सक्रिय है.

सीमांचल में सबसे अधिक जोश, रिकॉर्ड टूटे

किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिलों में इस बार वोटिंग का माहौल बिल्कुल अलग दिखा. महिलाएं और युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर कतार में नजर आए. कटिहार में 79.10% और किशनगंज में 78.06% मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है. पूर्णिया और अररिया में भी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई.

आदिवासी समुदाय के लोग नहीं डाले वोट

कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी और स्थानीय मुद्दों को लेकर हल्के विवाद भी हुए. कटिहार के कसबा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समुदाय ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ बहिष्कार किया. लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद दोपहर में मतदान शुरू हुआ. अररिया में भी कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प और कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराबी की शिकायतें आईं, मगर कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

मगध में भी रिकॉर्ड वोटिंग

सीमांचल की तरह मगध प्रमंडल के जिलों में भी इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग की. पटना, नालंदा, शेखपुरा, गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिलों में वोट प्रतिशत में औसतन सात से दस प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं, खासकर महिला वोटरों का उत्साह देखने लायक था.

दूसरे फेज का जिलेवार वोट प्रतिशत

जिला वोट प्रतिशत
पश्चिम चंपारण 70.79
पूर्वी चंपारण 71.17
शिवहर 68.74
सीतामढ़ी 66.91
मधुबनी 63.27
सुपौल 72.5
अररिया 69.68
किशनगंज 78.06
पूर्णिया 76.04
कटिहार 78.63
भागलपुर 67.46
बांका 70.25
कैमूर (भभुआ) 68.04
रोहतास 61.89
अरवल 63.82
जहानाबाद 65.33
औरंगाबाद 65.39
गया 68.65
नवादा 57.85
जमुई 69.66

2020 में महागठबंधन का पलड़ा भारी था

2020 के विधानसभा चुनाव में मगध में महागठबंधन का पलड़ा भारी रहा था. इस क्षेत्र की 49 सीटों में से 30 पर महागठबंधन को जीत मिली थी, जबकि एनडीए 19 पर सिमट गया था. औरंगाबाद में तो एनडीए का खाता तक नहीं खुला था. वहीं, गया जिले की 10 में 6 सीटें एनडीए और 4 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं. नालंदा में एनडीए को बढ़त मिली थी, जबकि पटना की 14 सीटों में से नौ पर महागठबंधन और पांच पर एनडीए का कब्जा था.

Also Read: Bihar Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA की वापसी, बिहार में नीतीश की सरकार रह सकती है बरकरार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन