Bihar Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA की वापसी, बिहार में नीतीश की सरकार रह सकती है बरकरार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Nov 2025 7:03 PM

विज्ञापन

बिहार चुनाव एग्जिट पोल की तस्वीर

Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. अब तस्वीर साफ होने लगी है कि जनता किस गठबंधन के साथ खड़ी दिख रही है और बिहार की कुर्सी किसके हिस्से जाती दिख रही है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही अब सबकी नजरें एग्जिट पोल के आंकड़े की ओर है. 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम तक चली वोटिंग के बाद सभी एजेंसियां अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है.

इन एजेंसियों ने जारी किए आंकड़े

शाम होते-होते CHANAKYA STRATEGIES, MATRIZE-IANS, POLSTRAT, पोल डायरी, टाइम्स नाउ और पोल डायरी जैसी एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं. ये अनुमान तय नहीं करते कि कौन जीता, लेकिन ये जरूर बताते हैं कि जनता किसको पसंद कर रही है.

एग्जिट पोल के अनुसार किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?

  • बिहार में MATRIZE-IANS के आंकड़ों के अनुसार NDA को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीटें आ रही हैं. वहीं अन्य को 2-6 सीटें मिल रही हैं. MATRIZE ने जनसुराज पार्टी को दी 0 से 2 सीटें.
  • CHANAKYA STRATEGIES के अनुसार बिहार में NDA को 130-138 और महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल रही हैं. अन्य को 3 से 5 सीटें मिल रही हैं.
  • बिहार चुनाव में POLSTRAT का भी एग्जिट पोल सामने आया है. जिसमें NDA को 133-148 और महागठबंधन को 87-102 सीटें मिल रही हैं. वहीं अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाने की उम्मीद है.
  • टाइम्स नाउ के मुताबिक बिहार में एनडीए को 143 और महागठबंधन को 95 सीटें मिल रही हैं. वहीं अन्य के खाते में 5 सीटें जा रही हैं.
  • पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 184-209 और महागठबंधन को 32 से 49 सीटें मिल रही हैं. वहीं अन्य को 1-5 सीटें मिल सकती हैं.

इस बार मुकाबला सीधा एनडीए बनाम महागठबंधन

बिहार की राजनीति का इतिहास भी इस उत्सुकता को और तेज कर देता है. 2005 से 2020 तक नीतीश कुमार किसी न किसी गठबंधन के साथ सत्ता में जरूर रहे. 2015 में महागठबंधन जीता जरूर, लेकिन उसमें भी नीतीश ही चेहरे थे. इस बार मुकाबला सीधा एनडीए बनाम महागठबंधन का है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM ने लड़ाई में थोड़ा मसाला जरूर डाला, पर सत्ता की लड़ाई दो खेमों के बीच ही रही.

मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पहले फेज में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था और दूसरे फेज में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. राज्य में हुई रिकॉर्ड वोटिंग ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. मतदाताओं की यह सक्रियता बताती है कि वे बदलाव या स्थिरता, किसी एक को लेकर बेहद साफ और दृढ़ मन से मतदान करने पहुंचे थे.

2015 में गलत निकले थे एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल का इतिहास बताता है कि यह हमेशा सटीक नहीं बैठते. 2015 में भी ज्यादातर सर्वे ने करीबी मुकाबले की बात कही थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, महागठबंधन भारी बहुमत के साथ आगे निकल गया. इस बार भी तस्वीर तभी साफ होगी जब 14 नवंबर को असली गिनती शुरू होगी.

Also Read: Bihar Exit Poll 2025: बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में इस पार्टी की बल्ले-बल्ले, कर सकती है धमाकेदार वापसी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन