'बिहारियों को गाली देने वालों को प्रचार में बुला रही कांग्रेस...', पीएम मोदी बोले- RJD के साथ चल रही बड़ी साजिश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Oct 2025 4:51 PM
छपरा में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
PM Modi In Bihar: छपरा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर बिहारियों का अपमान करने वालों को प्रचार में बुला रही है, ताकि राजद को नुकसान पहुंचाया जा सके. पीएम ने इसे विपक्ष की “बड़ी साजिश” करार दिया.
PM Modi In Bihar: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से 6 दिन पहले पीएम मोदी छपरा पहुंचे. जहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र और नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी पूर्वांचल से सांसद हूं. बनारसी बोलत-बोलत हमरा के भोजपुरी में भी कौनो दिक्कत ना होला. काफी कुछ अब समझ में आ गइल बा. इसलिए मैं जब भोजपुरी का सम्मान देश दुनिया में देखता हूं तो गर्व होता है.
कांग्रेस बिहारियों का अपमान करने वालों को मंच पर बुला रही- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “कांग्रेस बिहारियों का अपमान करने वालों को मंच पर बुला रही है.” उन्होंने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं, जबकि तमिलनाडु में डीएमके के नेता उन्हें प्रताड़ित करते हैं.
पीएम बोले- कांग्रेस चाहती है आरजेडी का नुकसान हो
प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बार कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं. जिन लोगों ने बिहार और बिहारियों को अपमानित किया, उन्हीं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है. ये सोची-समझी साजिश है. कांग्रेस चाहती है कि आरजेडी को चुनाव में नुकसान हो, इसलिए वह जानबूझकर ऐसे लोगों को बुला रही है.”
‘पंजाब के सीएम ने कहा था बिहारियों को राज्य में घुसने नहीं देंगे…’
पीएम मोदी ने इसे कांग्रेस और आरजेडी के भीतर बढ़ती दरार का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि ये दोनों दल सत्ता की लड़ाई में इतने उलझे हैं कि बिहार की अस्मिता का भी सम्मान नहीं कर पा रहे. मोदी ने कहा, “लालटेन वाले हों, पंजे वाले हों या उनके इंडी गठबंधन के साथी सब बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं.
पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार के लोगों को राज्य में नहीं घुसने देंगे. उस वक्त मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी मौजूद थी. जो आजकल संसद में बैठती हैं. उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा. ये बिहार और बिहारियों के अपमान का सबसे बड़ा प्रमाण है.
पीएम ने मढ़ौरा चीनी मिल का किया जिक्र
पीएम ने मढ़ौरा चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा कि जंगल राज के दौरान ही चीनी मिल बंद हो गई. वहां बनने वाली मॉर्टन चॉकलेट पूरे देश में प्रसिद्ध थी. लेकिन आरजेडी व उनके सहयोगियों के कारण ही कल कारखाने बंद हो गए. उन्होंने कहा की मढ़ौरा की औद्योगिक पहचान फिर से लौटेगी. एनडीए सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले शिकारी यहां के लोगों को गुमराह करने में लगे हैं. कांग्रेस व राजद ने अपना घोषणा पत्र नहीं बल्कि एक रेट लिस्ट जारी किया है.
‘राजद-कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर के निर्माण से दिक्कत है…’
पीएम मोदी ने कहा कि राजद व कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर के निर्माण से दिक्कत है. यह लोग विदेश तो घूमते हैं. लेकिन अयोध्या में बने राम मंदिर को देखने की उनकी इच्छा नहीं होती. जो लोग आस्था का सम्मान नहीं करते. वह कभी विकास भी नहीं कर सकते. जंगलराज का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दो दशक पहले लोगों में डर व दहशत का माहौल था. आज एनडीए की सरकार में लोग खुशहाल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










