Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- मेरे ऊपर और भी जिम्मेदारियां, जब तक मैं मंत्री...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Oct 2025 12:43 PM
चिराग पासवान की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर कहा, "बातचीत चल रही है. मेरे ऊपर और भी जिम्मेदारियां हैं. जब तक मैं मंत्री हूं, मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभानी है." बिहार चुनाव से पहले उनके इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का मसला लगातार सुर्खियों में है. सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर सियासी मंथन तेज है, लेकिन चिराग पासवान और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी की मांगों के कारण अभी तक अंतिम ऐलान नहीं हो पाया है.
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर कहा, “बातचीत चल रही है. ऐसे में मेरे ऊपर और भी जिम्मेदारियां हैं. जब तक मैं मंत्री हूं, मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभानी है. फिलहाल मैं उसे देखने जा रहा हूं.” वहीं नित्यानंद राय को बीजेपी ने चिराग को मनाने की जिम्मेदारी दी है. नित्यानंद राय दिल्ली स्थित चिराग के घर पहुंचे हैं. जहां उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है. चिराग फिलहाल मंत्रालय में हैं.
सीएम नीतीश कर रहे हैं JDU नेताओं के साथ बैठक
इधर, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू की बैठक सीएम हाउस, पटना में चल रही है. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी, ललन सिंह, संजय झा, विजेंद्र यादव समेत कई नेता मौजूद हैं. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार एक-एक नेता से फीडबैक ले रहे हैं और पार्टी उम्मीदवारों और सीट बंटवारे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो जेडीयू की कुछ सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) दावा कर रही है. इनमें महनार, मटिहानी और चकाई जैसी सीटें शामिल हैं, जहां वर्तमान में जेडीयू के विधायक हैं.
अरुण भारती की अध्यक्षता में LJP (R) की मीटिंग
एलजेपी (रामविलास) की अपनी बैठक पटना स्थित पार्टी दफ्तर में हुई, जिसकी अध्यक्षता सांसद अरुण भारती कर रहे हैं. बैठक में पार्टी के चुनाव सह प्रभारियों, सांसदों, प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा चुनाव की तैयारी और सीट शेयरिंग रहा. हालांकि, चिराग पासवान इस बैठक में शामिल नहीं हुए क्योंकि वे दिल्ली में थे.
दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान और BJP के बीच टकराव है. चिराग 35+ सीटों की डिमांड कर रहे हैं, जबकि बीजेपी उन्हें केवल 20 सीटें देने को तैयार है. इसी कारण एलजेपी की बैठक को अहम माना जा रहा है.
जीतन राम मांझी भी नाराज
वहीं, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी भी नाराज हैं. वे पार्टी से 15 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि बीजेपी केवल 8 सीटें देने को तैयार है. एनडीए में इस खींचतान के बीच सीट शेयरिंग की अंतिम घोषणा 11 या 12 अक्टूबर को होने की संभावना है.
Also Read: बिहार चुनाव 2025: राजद में टिकट कटौती की बड़ी तैयारी, डेढ़ दर्जन से अधिक विधायकों की छुट्टी तय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










