Bihar Election 2025: 6 अक्‍टूबर के बाद बिहार की सियासत का महाकुंभ शुरू, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Updated at :25 Sep 2025 12:57 PM
विज्ञापन
election commission| Bihar elections may be announced after October 6, Election Commission writes to Chief Secretary

इलेक्शन कमीशन की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है. निर्वाचन विभाग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में साफ निर्देश दिया गया है कि 6 अक्‍टूबर तक सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान लगभग तय है. अब सिर्फ कुछ ही दिनों का वक्‍त बाकी है. निर्वाचन आयोग की ओर से लिखे पत्र के बाद ये साफ हो गया है कि 6 अक्‍टूबर के बाद कभी भी चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है.

आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

मुख्य चुनाव आयुक्त 6 अक्‍टूबर के बाद बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इससे पहले आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है. पत्र में साफ निर्देश दिया गया है कि 6 अक्‍टूबर तक सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. साथ ही इसकी रिपोर्ट भी आयोग को सौंप दी जाए. ऐसे में अब ये साफ हो गया है कि छह अक्‍टूबर के बाद कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है.

प्रशासनिक मशीनरी को किया जाएगा चुस्त-दुरुस्त

चुनावी तैयारी को लेकर सिर्फ मुख्य सचिव ही नहीं, बल्कि पुलिस महानिदेशक, विकास आयुक्त और सभी विभागों के प्रधान सचिवों को भी पत्र भेजा गया है. यानी चुनावी बिगुल बजने से पहले प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त करने का दबाव बढ़ गया है. साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है.

सभी दलों ने चुनाव की तैयारियों की रफ्तार बढ़ाई

राजनीतिक हलकों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि जैसे ही 6 अक्‍टूबर का कैलेंडर पलटेगा, वैसे ही बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी. सभी दलों ने उम्मीदवारों के चयन, सीट बंटवारे और प्रचार की तैयारियों में रफ्तार तेज कर दी है.

Also Read: बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बोलबाला! 27% नेता और 57% महिला नेता खानदानी, पढ़िए जिलेवार रिपोर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन