Bihar Chunav 2025 : 'हम 2 करोड़ नहीं तो 50 लाख रोजगार देंगे', पीएम मोदी से खेसारी लाल यादव क्या बोले?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Oct 2025 12:37 PM

विज्ञापन

आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव

Bihar Chunav 2025 : छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बड़ा बयान दिया कि हम वादा करते हैं कि 2 करोड़ नहीं तो 50 लाख रोजगार देंगे. उन्होंने पीएम मोदी को अच्छा बताया लेकिन सवाल किया कि उनका विजन आखिर बिहार तक क्यों नहीं पहुंच रहा.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला भी तेज हो गया है. ऐसे में छपरा विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव एक बार फिर एनडीए पर हमलावर दिखे. दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी ने कहा, हम एक करोड़ नहीं तो 50 लाख रोजगार देंगे और इसका वादा करते हैं. कम से कम हम रोजगार की बात तो करते हैं लेकिन एनडीए ने तो रोजगार की बात तक करना छोड़ दिया है.

‘पीएम मोदी की मैं इज्जत करता हूं, लेकिन…’

खेसारी लाल यादव ने कहा, एनडीए को बस जंगलराज और धर्म की बातें करनी आती है. इस दौरान खेसारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को अच्छा बताया और कहा कि मैं उनकी इज्जत अभी भी करता हूं. हालांकि, आगे खेसारी यह भी बोले, पीएम मोदी का विजन बिहार तक क्यों नहीं पहुंचता है. 15 साल से केंद्र में 20 साल से बिहार में एनडीए की सरकार है. लेकिन इसके बावजूद बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा.

‘बिहार को फैक्ट्रियां क्यों नहीं दी गई?’

आगे खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा, हमें ट्रेनें दी गई लेकिन फैक्ट्रियां क्यों नहीं दी गई. गुजरात को आपने स्वर्ग बना दिया. बिहार को उसका आधा भी बना देंगे तो आभारी रहेंगे. अगर 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद जंगलराज खत्म नहीं हुआ तो आखिर बदलाव कहां हुआ है. इस दौरान चुनावी प्रचार को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा, यहां के लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं आगे निभाऊंगा. अपने विधानसभा इलाके के विकास की बात खेसारी ने कही.

खेसारी चुनावी प्रचार में एक्टिव

मालूम हो, खेसारी लाल यादव लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. छपरा विधानसभा में उनकी जनसभा के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट रही. इससे पहले खेसारी लाल यादव ने बिहार में बदलाव की बात कही थी. इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मौका देने की अपील की थी. ऐसे में अब वे खुद भी चुनावी मैदान में हैं. इसके साथ ही वे एनडीए पर कई बार तंज कसते हुए भी दिख रहे हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2025 : एक करोड़ नौकरी, एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का वादा, जानिये NDA के मेनिफेस्टो की 15 बड़ी घोषणाएं

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन