Bihar Chunav 2025 Result: 14 नवंबर को पटना के AN कॉलेज में होगी काउंटिंग, जानिये कैसी रहेगी व्यवस्था

Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Nov 2025 8:01 AM

विज्ञापन

बिहार चुनाव

Bihar Chunav 2025 Result: 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब काउंटिंग की बारी है. पटना के एएन कॉलेज में 14 नवंबर को काउटिंग होगी. इसके लिये पहले से ही व्यवस्था टाइट कर ली गई है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों को कई आदेश दिये हैं.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Result: बिहार चुनाव को लेकर दो फेज में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई. अब 14 नवंबर को काउंटिंग होगी, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. पटना के एएन कॉलेज में 14 नवंबर को काउंटिंग को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की और कई आदेश दिये.

डीएम ने दिया ये आदेश

डीएम ने पदाधिकारियों को कहा, काउंटिंग को लेकर एएन कॉलेज के पास विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात प्रबंधन का काम सही ढंग से और समय के साथ पूरा कर लिया जाये. एसडीओ और एसडीपीओ को विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा है. उन्होंने पदाधिकारियों को एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुसार काम करने को कहा है.

काउंटिंग के दिन कंट्रोल रूम रहेगा एक्टिव

इसके साथ ही हेल्प डेस्क, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट निर्माण का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. काउंटिंग के दिन कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा. इस दौरान पावर सप्लाई, अग्निशमन व्यवस्था, मेडिकल टीम की तैनाती, प्रभावी पब्लिक एड्रेस सिस्टम, परिसर की साफ-सफाई के अलावा अन्य चीजों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. ताकि काउंटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

सुबह 8 बजे से होगी काउंटिंग

दरअसल, पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में पड़े वोटों की गिनती एएन कॉलेज में 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से होनी है. काउंटिंग का काम समय से कराने और किसी तरह की गलती ना हो, इसके लिये मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों को तैनात किया गया है. सभी विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की मॉनिटरिंग के लिए दो-दो पदाधिकारी तैनात रहेंगे. इसे लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी किया है. हर राउंड पूरा होने पर रिजल्ट बताया जायेगा. इस तरह से पहले ही तमाम व्यवस्थाएं टाइट कर ली गई है. कॉलेज के आस-पास भी सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी.

Also Read: Bihar Exit Poll 2025: 43 सीटों से सीधा नंबर-1 पर, इस एग्जिट पोल में किंगमेकर बनी JDU, नीतीश कुमार पर बिहार का भरोसा कायम!

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन