Bihar Exit Poll 2025: 43 सीटों से सीधा नंबर-1 पर, इस एग्जिट पोल में किंगमेकर बनी JDU, नीतीश कुमार पर बिहार का भरोसा कायम!

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Nov 2025 7:45 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार

Bihar Exit Poll 2025: MATRIZE-IANS के एग्जिट पोल के मुताबिक जदयू बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली पार्टी को MATRIZE-IANS के मुताबिक 67 से 75 सीट मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं. MATRIZE-IANS के एग्जिट पोल के मुताबिक जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. इसके एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की पार्टी को 67 से 75 सीट मिलने की उम्मीद है. बीजेपी दूसरे नंबर पर रह सकती है.

नीतीश कुमार की धमाकेदार वापसी!

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्रचार के दौरान सीएम नीतीश ने कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव है. उन्होंने खूब मेहनत की थी. लेकिन जब परिणाम आये तो पार्टी तीसरे नंबर पर रही. पार्टी 71 सीट से सीधा 43 सीटों पर आ गई. टोटल 28 सीटों का नुकसान हुआ.

तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद नीतीश कुमार फिर सीएम बने. विपक्षी दलों ने कहा कि अगले चुनाव में जदयू समाप्त हो जाएगी. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने वापसी की और 12 सीटों पर जीत का परचम लहराया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने नीतीश कुमार को सीएम फेस घोषित किया. अमित शाह, पीएम मोदी, चिराग पासवान समेत सभी नेताओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया. मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद जब एग्जिट पोल आये तो उसमें जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अंतिम नहीं है एग्जिट पोल के परिणाम

एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं. बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है. बिहार में इस समय सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में इस पार्टी की बल्ले-बल्ले, कर सकती है धमाकेदार वापसी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन