वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह व्यापार में बदलाव होगा या मिलेंगे सफलता के नए अवसर?

Updated at : 13 Mar 2026 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Vrishchik Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026

15 से 21 मार्च 2026 का वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Vrishchik Rashi Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और करियर के लिहाज से कैसा रहेगा? क्या लव लाइफ में भावनात्मक मजबूती आएगी? क्या स्वास्थ्य अच्छा रहेगा या सावधानी बरतने की जरूरत होगी? क्या करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं? जानने के लिए पढ़ें वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Vrishchik Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: इस सप्ताह कुंभ राशि से जुड़े ग्रह वृश्चिक राशि के सुख भाव को प्रभावित करेंगे. इसके कारण भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों में तेजी आ सकती है. मीन राशि के ग्रहों की अनुकूल दृष्टि आपकी लव लाइफ और शिक्षा के क्षेत्र में अचानक सफलता दिला सकती है. इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. आप अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर अधिक गंभीर रहेंगे.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर और व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है. यदि आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो पारदर्शिता और आपसी विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगी.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में थोड़ी संवेदनशीलता बनी रह सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्का मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत करते समय संयम और समझदारी रखें. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. सिरदर्द या रक्तचाप से जुड़ी छोटी समस्याओं से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं. पर्याप्त नींद और संतुलित आहार आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

सावधानी: इस सप्ताह किसी भी विवाद या बहस में पड़ने से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा.

उपाय: मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. जरूरतमंद लोगों को लाल वस्त्र या मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा.

  • लकी डेट: 19, 20, 21
  • कलर: लाल, मैरून, भूरा
  • लकी दिन: मंगलवार, गुरुवार

यहां पढ़े राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola