बिहार चुनाव पर बड़ा अपडेट: कब होगा मतदान, कितने चरण होंगे और कब आएगा नतीजा? जानें संभावित तारीखें

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Sep 2025 4:42 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. निर्वाचन आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, नवंबर के पहले पखवाड़े में मतदान होने की संभावना है. इस बार चुनाव 2 या 3 चरणों में होंगे और नतीजे 20 नवंबर से पहले आ सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत अब चुनावी रंग में रंगने को तैयार है. राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और निर्वाचन आयोग के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर के पहले और दूसरे हफ्ते के बीच मतदान कराए जा सकते हैं. आयोग जल्द ही आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान कर सकता है.

चुनावी कार्यक्रम कब होगा घोषित?

सूत्र बताते हैं कि सितंबर में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा की जा सकती है. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, लिहाजा उससे पहले नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है.

मतदान की संभावित तारीखें

चुनाव आयोग धार्मिक पर्व-त्योहारों का भी ध्यान रखेगा. दीवाली और छठ पूजा के बाद 5 से 15 नवंबर के बीच मतदान की संभावना जताई जा रही है. आयोग कार्तिक पूर्णिमा को भी ध्यान में रखकर अंतिम शेड्यूल तय करेगा.

कितने चरणों में हो सकता है चुनाव?

इस बार बिहार चुनाव दो या तीन चरणों में होने की संभावना है. वोटों की गिनती और परिणाम 20 नवंबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं. आयोग का मानना है कि कम चरणों में चुनाव कराना सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से भी अधिक सहज होगा.

आयोग की तैयारियां और नए नियम

इलेक्शन कमीशन की टीम इसी महीने बिहार का दौरा करेगी और चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी. इस बार मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण हुआ है. साथ ही पहली बार यह नियम लागू होगा कि किसी भी मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे. इसी वजह से राज्य में बूथों की संख्या लगभग 77 हजार से बढ़कर 90 हजार से ज्यादा हो जाएगी. यानी करीब 13 हजार नए बूथों पर प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं नए सिरे से करनी होंगी.

एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला

उधर, सत्तारूढ़ एनडीए खेमे में सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू को 102, बीजेपी को 101, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 20, जीतन राम मांझी की ‘हम’ पार्टी को 10 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी 10 सीटें मिलने की संभावना है.

सियासी हलचल तेज

चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. एनडीए अपने सीट फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में जुटा है तो विपक्षी महागठबंधन भी उम्मीदवारों की सूची और रणनीति को धार दे रहा है. आने वाले दिनों में जैसे ही चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान होगा, बिहार की राजनीति का तापमान और चढ़ना तय है.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार के इस बाहुबली की भौजाई ने छोड़ी JDU, पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से थीं नाराज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन