Bihar Bandh: जज की गाड़ी रोकी, गोद में मरीज... पटना में सड़क पर लेटे भाजपा नेता, तस्वीरों में देखिए महिला कार्यकर्ता कैसे हुईं उग्र

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Sep 2025 4:02 PM

विज्ञापन

पटना में सड़क पर लेटे भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने जज की गाड़ी रोकी

Bihar Bandh: एनडीए के बिहार बंद ने पूरे राज्य की राजनीति गरमा दी. प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह सड़क जाम, नारेबाजी और हंगामे की तस्वीरें सामने आईं. कहीं महिला शिक्षिका के साथ बदतमीजी हुई, तो कहीं अधिकारियों की गाड़ी रोकी गई.

विज्ञापन

Bihar Bandh: (पटना से रोहित वर्मा और आदर्श सिंह की रिपोर्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के मामले ने बिहार की राजनीति को उबाल पर ला दिया है. इसी कड़ी में एनडीए ने गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया, जिसका असर राज्य के सभी 38 जिलों में साफ-साफ दिखाई दिया. सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. बाजारों में जबरन दुकानों को बंद कराया गया और जगह-जगह विरोध मार्च निकाले गए. कई जगहों पर दुकानें बंद करवा दी गई तो कही एंबुलेंस को रोक दिया गया. पटना में भाजपा कार्यकर्ता इतने उग्र नजर आए कि हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की ही गाड़ी को रोक दिए.

BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरीं

भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सड़क पर उतरीं. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और दुकानें बंद करवाईं. जिसकी तस्वीरें आप देख सकते हैं.

पटना में दुकानें बंद करवातीं महिलाएं

दरभंगा में मंत्री, सांसद और विधायक खुद थाली पीट-पीटकर प्रदर्शन करते नजर आए. इस दौरान एनडीए नेताओं ने कहा कि “प्रधानमंत्री और उनकी मां का अपमान बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.”

हालांकि, बंदी के बीच कई जगहों पर स्थिति उग्र होती दिखी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने महिला शिक्षिका के साथ बदतमीजी की, वहीं कुछ जगहों पर दंपती के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया.

पटना डाकबंगला चौराहे पर पैदल मार्च कर विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता
पटना में मरीज को गोद में ले जाते परिजन
पटना में सड़क पर लेटे भाजपा नेता
पटना में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की गाड़ी को रोकती महिला भाजपा कार्यकर्ता
पटना हाई कोर्ट के जज की गाड़ी

विपक्षी दलों ने बोला भाजपा पर हमला

बिहार बंद को लेकर विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए आम जनता को परेशान कर रही है. वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि “यह बंद सिर्फ राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और मातृत्व का अपमान करने वालों के खिलाफ जनता का गुस्सा है.”

पटना समेत कई जिलों में दिखा बंद का असर

दिनभर चले विरोध-प्रदर्शनों के कारण राजधानी पटना समेत कई जिलों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. जिसकी तस्वीरें आप देख रहे हैं. कुल मिलाकर, बिहार बंद के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार बंद के बीच लालू यादव का BJP पर वार, बोले- गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में ना लें…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन