ePaper

Bihar Election 2025 : सेना की कोई धर्म और जाति नहीं होती, राहुल के 10 प्रतिशत वाले बयान पर भड़के चिराग

Updated at : 05 Nov 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025 : सेना की कोई धर्म और जाति नहीं होती, राहुल के 10 प्रतिशत वाले बयान पर भड़के चिराग

Bihar Election 2025 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सेना के 10 प्रतिशत वाले बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए दुखद बताने के साथ ही सेना का अपमान कहा है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं. पिछले दिनों एक जनसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय सेना देश की 10% आबादी के नियंत्रण में है. राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे देश के जवानों का अपमान किया है. पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी का यह बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि बेहद दुखदायी भी है. 

यह बयान शर्मनाक: चिराग

चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगर लोकसभा में विपक्ष के नेता खुद ऐसा सोचते हैं और हमारे सशस्त्र बलों को जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर सीमित कर देते हैं तो लोकतंत्र के लिए इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता. यह बयान शर्मनाक है और इससे भावनाओं को ठेस पहुंची है. आज देश का जवान सोच रहा होगा कि उसकी जाति-धर्म क्या है, जबकि देशवासियों को बचाने के लिए उसने जाति-धर्म नहीं देखा.

आपका परिवार सत्ता में रहा उसने क्यों नहीं किया : चिराग 

उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस परिवार लंबे समय तक सत्ता में रहा, अगर जाति के आधार पर विभाजन कराना था तो करा देते. आज आपको चुनावी हार की हताशा में यह याद आ रहा है. पहले भी कई बार ऐसी बातें बोलते हैं कि ध्रुवीकरण हो, लेकिन राजनीति में किसी भी तरह ध्रुवीकरण नहीं लाना चाहिए. मैं फिर कह रहा हूं कि राहुल गांधी ने अपने बयानों से मौजूदा जवानों का अपमान किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार के कुटुंबा में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि देश की 10% आबादी मुख्यतः ऊंची जातियां सेना, न्यायपालिका और बड़े उद्योगों पर कब्जा रखती हैं. बाकी 90% आबादी जिसमें दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक शामिल हैं, उन्हें इन संस्थानों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है. उन्होंने आगे कहा था कि देश की सबसे बड़ी 500 कंपनियों पर भी वही 10% लोग काबिज हैं, जबकि बाकी 90% समाज का हिस्सा हाशिए पर रह गया है. 

इसे भी पढ़ें : Bihar Election 2025 : सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित 14 मंत्रियों के भाग्य का फैसला कल, इतने बजे तक पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन