Anant Singh: मोकामा पर 30 सालों से अनंत सिंह का राज, पत्नी भी रह चुकी हैं विधायक, क्या करते हैं जुड़वा बेटे?

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :02 Nov 2025 1:44 PM
विज्ञापन
Anant Singh ruled Mokama for 30 years wife MLA twin sons

अनंत सिंह परिवार के साथ

Anant Singh Family: दुलारचंद हत्याकांड मामले में शनिवार को अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई. इस मामले को लेकर मोकामा की सियासत में हलचल मच गई है. मोकामा पर अनंत सिंह का 30 सालों से दबदबा रहा है. उनकी पत्नी नीलम देवी भी विधायक रह चुकी हैं. अनंत सिंह के जुड़वा बेटे हैं. संभावना जताई जा रही है कि वे ही अनंत सिंह की विरासत संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

Anant Singh: करीब 30 सालों से अनंत सिंह का दबदबा मोकामा पर है. फिलहाल बाहुबली अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड मामले में शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद आज बिहार की सियासत में अनंत सिंह की ही चर्चा हो रही. एक समय ऐसा भी आया जब अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कमान संभाली. हालांकि, अब अनंत सिंह के जेल जाने के बाद संभावना है कि उनके जुड़वा बच्चे विरासत संभाल सकते हैं.

चार भाइयों में सबसे छोटे अनंत सिंह

मोकामा में पिछले 30 सालों से अनंत सिंह का ही राज है. इसकी शुरुआत अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह ने की थी. अनंत सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके राजनीतिक के साथ आपराधिक इतिहास की भी खूब चर्चा होती है. अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह ‘बड़े सरकार’ के नाम से लोगों के बीच काफी फेमस थे. कहा जाता है कि दिलीप सिंह ने ही इस परिवार के लिए राजनीति का रास्ता खोल दिया.

1985 में पहली बार लड़े दिलीप सिंह

जानकारी के मुताबिक, दिलीप सिंह ने साल 1985, 1990 और 1995 में चुनाव लड़ा और मोकामा सीट से जीते. इसके बाद 2000 के विधानसभा चुनाव में उनकी टक्कर सूरजभान सिंह से हुई, जो कि बाहुबली छवि वाले माने जाते हैं. इसी साल चुनाव में दिलीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद 2005 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह खुद ही कूद पड़े और लोगों ने उन्हें पूरा समर्थन दिया. जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें जीत मिली.

2005 से 2020 तक मिल रही जीत

2005 से लेकर 2020 तक लगातार मोकामा सीट पर अनंत सिंह का ही कब्जा रहा. इस दौरान एक समय वह भी आया जब अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी चुनावी मैदान में उतरीं. दरअसल, 2022 में एक आपराधिक मामले में आरोपी ठहराए जाने के कारण अनंत सिंह की विधायकी चली गई थी. जिसके बाद उनकी पत्नी ने ही बागडोर संभाली थी. 2022 में मोकामा सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई. इस दौरान नीलम देवी ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था और अब तक विधायक हैं.

क्या करते हैं जुड़वा बेटे?

अनंत सिंह के जुड़वा बेटे हैं. जिनका नाम अंकित सिंह और अभिषेक सिंह है. फिलहाल, दोनों पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और वे दिल्ली में रहते हैं. अनंत सिंह ने जेल से निकलने के बाद खुद ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. लेकिन, दुलारचंद हत्याकांड में जेल में जाने के बाद चर्चा है कि उनकी विरासत को दोनों बेटे आगे बढ़ा सकते हैं. फिलहाल, अनंत सिंह को लेकर क्या फैसला होता है, इसका इंतजार हो रहा.

Also Read: Anant Singh Arrest: अनंत सिंह गिरफ्तारी मामले में चिराग का तेजस्वी को करारा जवाब, बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन