कील- कांटे करेंगे दुरुस्त, बिहार में 48 घंटा से ज्यादा गुजरेंगे अमित शाह, सीट बंटवारे के बाद होगा पहला दौरा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Oct 2025 8:58 PM

विज्ञापन

अमित शाह

Amit Shah in Bihar: बिहार NDA में सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी बाकी है. इस चुनाव में बीजेपी-जदयू बराबर सीटों पर लड़ेगी. चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और रैली करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे.

विज्ञापन

Amit Shah in Bihar: बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा तय होने के बाद अब प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने बाकी हैं. 15 से 18 अक्टूबर के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसी दौरान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा पर आ रहे हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि शाह 16 से 18 अक्टूबर तक राज्य में रहेंगे और इस दौरान एनडीए की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. अमित शाह इस दौरे पर उन सीटों पर विशेष ध्यान देंगे जिस पर बीजेपी की स्थिति कमजोर है. यहां की रणनीति पर मंथन करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल कैसे बनाया जाये इस बारे में बताएंगे.

कई नेताओं के नामांकन में भी होंगे शामिल

जायसवाल ने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर के बीच एनडीए गठबंधन के सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री के साथ एनडीए के वरिष्ठ नेता भी नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

शाह अपने दौरे के दौरान गठबंधन की चुनावी रणनीति को और मजबूत करने के लिए कई बैठकें करेंगे और संभव है कि वे कुछ जनसभाओं को भी संबोधित करें. इससे पहले सितंबर में भी अमित शाह दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. इस दौरे में उन्होंने कई रैलियों में जनता को संबोधित किया था.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी भी आयेंगे बिहार

आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी कई रैलियां बिहार में आयोजित की जाएंगी. केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी एनडीए के पक्ष में प्रचार करेंगे. सीट बंटवारे के अनुसार, इस बार बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. चिराग पासवान की लोजपा (आर) को 29 सीटें, जीतनराम मांझी की हम को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को भी 6 सीटें दी गई हैं. एनडीए के सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मंगलवार को करेंगे.

इसे भी पढ़ें: 29 सीट मिलने के बाद चिराग को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 17 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन