29 सीट मिलने के बाद चिराग को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 17 नवंबर को दाखिल करेंगे नामांकन
चिराग पासवान
Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वोटिंग के ठीक पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कई समर्थकों ने लोजपा (रा) सामूहिक इस्तीफा दिया है.
Chirag Paswan: लोजपा (रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी उनके काम से खुश नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया. रविशंकर सिंह ने अब सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि वे 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे.
अकेले लड़ेंगे चुनाव
रविशंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और जनता के लिए ईमानदारी से काम किया. लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके काम की कद्र नहीं की. उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं और अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे. अशोक ने बताया कि उनके साथ कई समर्थक और कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ चुके हैं और अब वे सब मिलकर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं.
पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
रविशंकर सिंह ने कहा कि लोजपा (रा) में मेहनती कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है और टिकट देने में पारदर्शिता की कमी है. उन्होंने कहा कि पार्टी में अब केवल कुछ खास लोगों की ही सुनी जाती है. जमीनी स्तर पर मेहनत करने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है. इस वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया.
उन्होंने कहा कि सूर्यगढ़ा के लोग उन्हें लंबे समय से जानते हैं और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए हैं। उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जनता की आवाज बनेंगे- अशोक
रविशंकर सिंह ने कहा कि वे अब किसी पार्टी के सहारे नहीं, बल्कि जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरेंगे. जनता मेरे साथ खड़ी होगी क्योंकि मैंने हमेशा लोगों की आवाज बनने का काम किया है.
चिराग पासवान की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. गठबंधन में उन्हें जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से ज्यादा सीटें मिली हैं.
इसे भी पढ़ें: जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में गई कौन-कौन सीट, देखिए नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










