बेकार समझकर कहीं आप भी तो नहीं फेंक रहे चायपत्ती का बचा हुआ पानी? जान लें इसके 3 जबरदस्त इस्तेमाल

Updated at : 12 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
how to reuse leftover tea water

बची हुई चायपत्ती के पानी का दोबारा इस्तेमाल Ai image

Household Tips: अक्सर हम रोजमर्रा की कई चीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि वही चीजें हमारे कई काम आसान बना सकती हैं. चाय बनाने के बाद बचा हुआ पानी भी ऐसी ही एक चीज है, जिसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह घर और पर्सनल केयर दोनों में काफी काम आ सकता है.

विज्ञापन

Household Tips: अक्सर हम यह गलती करते हैं कि चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती या फिर उसके पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं. आपको शायद इस बात पर भरोसा न हो लेकिन, चायपत्ती का बचा हुआ पानी भी आपके लिए कई कामों में मददगार साबित हो सकता है. इसमें कुछ ऐसे नेचुरल एलिमेंट्स होते हैं जो आपकी मदद छोटी से छोटी समस्या का समाधान निकालने में कर सकते हैं. अगर आप भी चाय पीते हैं लेकिन इसके बचे हुए पानी को या फिर चायपत्ती को फेंक देते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से बचे हुए चायपत्ती और इसके पानी का इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं फिर इनके बारे में विस्तार से.

पौधों के लिए फायदेमंद

अगर आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं, तो आपको चायपत्ती के पानी को कभी भी बेकार समझकर फेंकना नहीं चाहिए. पौधों के लिए इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स मिट्टी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करते हैं. आप इस पानी को ठंडा करके इसे गमले या फिर छोटे-छोटे पौधों में डाल सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो पौधों को न्यूट्रिशन मिलता है और साथ ही उनकी ग्रोथ भी बेहतर होती है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इसमें ज्यादा दूध या फिर चीनी का इस्तेमाल न किया गया हो.

यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम

बालों को शाइनी बनाने में मददगार

शायद ही आपको यह बात मालूम हो कि चायपत्ती का जो पानी होता है वह आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. जब आप चायपत्ती के पानी को ठंडा करके इससे अपने बालों को धोते हैं तो उसकी नेचुरल शाइन वापस आ सकती है. इसके अलावा चायपत्ती का पानी आपके बालों को सॉफ्ट भी बनाने में काफी मदद कर सकता है. अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो चुके हैं, तो आपको एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

घर की सफाई में फायदेमंद

चायपत्ती का पानी आपके घर की सफाई में भी काफी ज्यादा काम आ सकता है. अगर आपके घर पर लकड़ी के फर्नीचर हैं तो आपको इस पानी का इस्तेमाल इन्हें साफ करने के लिए जरूर करना चाहिए. जब चायपत्ती का बचा हुआ पानी ठंडा हो जाए तो इसे एक कपड़े में लेकर फर्नीचर पर हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो फर्नीचर में जमी धूल हटती है और साथ ही उनकी पुरानी चमक भी वापस आ जाती है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola