BaaS ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1, कीमत सिर्फ ₹49,999 से शुरू

Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Mar 2026 9:10 PM

विज्ञापन

TVS Orbiter V1

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसमें 1.8 kWh की बैटरी लगी है और IDC-सर्टिफाइड रेंज 86 km है. कीमत सिर्फ ₹49,999 से शुरू होती है, और खास बात ये है कि ये Battery-As-A-Service (BaaS) मॉडल के साथ आता है.

विज्ञापन

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल रेंज को आगे बढ़ाते हुए TVS Orbiter V1 लॉन्च कर दिया है. ये नया स्कूटर खास तौर पर इसलिए लाया गया है ताकि हर दिन की इलेक्ट्रिक कम्यूटिंग अब और भी सस्ता और आसान हो जाए. अगर आप इसे Battery-As-A-Service (BaaS) मॉडल के तहत लेते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹49,999 (एक्स-शोरूम) है. वहीं, अगर आप बैटरी के साथ स्कूटर खरीदना चाहें, तो कीमत ₹84,500 (एक्स-शोरूम) है.

Battery-As-A-Service (BaaS) का ऑप्शन

इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत है Battery-As-A-Service का नया फीचर. अब आपको स्कूटर खरीदते समय बैटरी का पूरा पैसा एक साथ नहीं चुकाना पड़ेगा. इसके बजाय, आप बैटरी को सबसक्रिप्शन प्लान के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी शुरूआत सिर्फ ₹862 प्रति माह से होती है. इससे न सिर्फ आपके लिए स्कूटर की शुरुआती कीमत कम हो जाती है, बल्कि बैटरी पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलती है.

बैटरी और चार्जिंग

TVS Orbiter V1 में 1.8 kWh की बैटरी लगी है. इसे खासतौर पर रोजमर्रा के शहर के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर ये स्कूटर करीब 86 किलोमीटर की रेंज देती है. अच्छी बात ये है कि बैटरी को 0% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ लगभग 2 घंटे 20 मिनट लगते हैं. इस लॉन्च के साथ, Orbiter सीरीज में अब दो वेरिएंट्स हैं. पहला V1 1.8 kWh बैटरी के साथ और पहले लॉन्च हुआ V2 वेरिएंट जिसमें बड़ी 3.1 kWh बैटरी लगी है.

कैसा है डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो TVS Orbiter V1 ने आराम और प्रैक्टिकैलटी दोनों का ख्याल रखा है. इसकी 845 mm लंबी फ्लैट सीट पर आप और आपका साथी आराम से बैठ सकते हैं. 290 mm का फ्लैट फुटबोर्ड पैरों के लिए पर्याप्त जगह देता है, जबकि चौड़ा और सीधा हैंडलबार राइडिंग को बिल्कुल रिलैक्स बनता है. स्टोरेज की बात करें तो ये स्कूटर भी कम नहीं है. इसके अंडर-सीट 34 लीटर के बड़े स्टोरेज में आप आसानी से दो हेलमेट तक रख सकते हैं.

टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स

Orbiter V1 सिर्फ एक किफायती स्कूटर ही नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स से भी लैस है. इसका कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपको राइड के दौरान कॉल, नोटिफिकेशन और जरूरी डेटा दिखाता है. ये स्कूटर मोबाइल ऐप से भी कनेक्ट हो जाता है, जिससे आप बैटरी लेवल और व्हीकल की जानकारी कहीं से भी चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा इसमें कुछ और मजेदार टेक्नोलॉजी फीचर्स भी हैं. जैसे क्रैश और फॉल अलर्ट, एंटी-थफ्ट प्रोटेक्शन, जियो-फेंसिंग, और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन. ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी मिलते हैं, ताकि स्कूटर हमेशा अपडेटेड रहे.

राइड के दौरान मजा और भी बढ़ता है क्योंकि इसमें ईको और पावर मोड्स, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor Plus के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola