Suryagarha Vidhan Sabha Chunav 2025: सूर्यगढ़ा में सियासी तपिश तेज, चुनावी चौसर पर RJD बनाम NDA
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 12 Jul 2025 3:56 PM
फाइल फोटो
Suryagarha Vidhan Sabha Chunav 2025: विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनावी लड़ाई सीधी नहीं रहने वाली. SIR को लेकर जनता में असमंजस है, जातीय समीकरण खिसक रहे हैं, और चिराग पासवान के मैदान में उतरने से स्थिति और जटिल होती दिख रही है.
Suryagarha Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार के लखीसराय जिले री सूर्यगढ़ा विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर सियासी तापमान चरम पर है. 2025 विधानसभा चुनाव से पहले ही यहां राजनीतिक पार्टियों की हलचलें तेज हो गई हैं. खासतौर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. हालांकि एनडीए में शामिल चिराग पासवान भी इस सीट पर दावा कर सकते हैं. इसके पीछे कारण ये है कि चिराग की पार्टी ने पिछले चुनाव में यहां बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
विपक्षी SIR को बना रहे राजनीतिक तीर
राज्य में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे “वोटर हटाओ अभियान” बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब और प्रवासी मतदाता प्रभावित होंगे. कांग्रेस, AIMIM और वाम दलों ने भी इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है.
जातीय समीकरणों की नई बुनियाद
सूर्यगढ़ा में यादव, कुर्मी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), दलित और मुस्लिम समुदायों का गठजोड़ चुनावी परिणामों को निर्णायक रूप से प्रभावित करता है. RJD के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद यादव, जो दो बार विधायक रह चुके हैं, एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं.
तीन चुनावों का विश्लेषण: कौन किस पर भारी?
| साल | विजेता | पार्टी | वोटों का अंतर | मुख्य प्रतिद्वंद्वी |
| 2020 | प्रह्लाद यादव | RJD | 9,589 | रामानंद मंडल (JDU) |
| 2015 | प्रह्लाद यादव | RJD | 30,030 | प्रेम रंजन पटेल (BJP) |
| 2010 | प्रेम रंजन पटेल | BJP | 2,928 | प्रह्लाद यादव (RJD) |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










