वैशाली की साबरीन को बिहार बोर्ड 10वीं में Rank 1, साइंस में 100 मार्क्स

Updated at : 29 Mar 2026 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 10th Toppers 2026 Sabreen

बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर साबरीन परवीन

Bihar Board 10th Toppers 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. इस साल रैंक 1 पर दो लड़कियों के नाम हैं. बिहार के वैशाली की रहने वाली साबरीन परवीन ने 500 में से 492 अंक हासिल करके पूरे प्रदेश में टॉप किया है.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Toppers 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार 81.79 प्रतिशत छात्रों को सफलता हासिल हुई है. इसमें वैशाली की रहने वाली साबरीन परवीन और जमुई की पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है. दोनों के मार्क्स बराबर हैं. साबरीन परवीन की मार्कशीट देखने लायक है. उन्होंने 500 में 492 अंक हासिल किए है. खास बात ये है कि उन्हें साइंस में 100 में से 100 मिले हैं.

Bihar Board 10th Toppers 2026: साबरीन परवीन की मार्कशीट

साबरीन परवीन वैशाली के छौराही इलाके उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं. उनके पिता मोहम्मद सज्जाद पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट में टायर की दुकान चलाते हैं. उनकी माता हाउस वाइफ हैं. साधारण से परिवार से आने वाली साबरीन ने पूरे प्रदेश में टॉप करके वैशाली जिले का मान बढ़ाया है.

साबरीन परवीन को परीक्षा में एमआईएल उर्दू (MIL Urdu) में 98 अंक प्राप्त हुए हैं. एसआईएल हिंदी (SIL Hindi) में भी 98 अंक मिले हैं. गणित (Mathematics) में छात्रा ने 99 अंक हासिल किए हैं. वहीं सामाजिक विज्ञान (Social Science) में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 97 अंक प्राप्त हुए हैं.

साबरीन परवीन को विज्ञान (Science) विषय में छात्रा को पूरे 100 अंक मिले हैं. अंग्रेजी (English) में उन्होंने 89 अंक प्राप्त किए हैं. कुल मिलाकर छात्रा को 500 में से 492 अंक प्राप्त हुए हैं और उनका रिजल्ट फर्स्ट डिवीजन आया है.

ऑनलाइन की पढ़ाई

साबरीन ने बताया कि वह प्रतिदिन अनुशासन के साथ पढ़ाई करती थीं और अपने दादा जी तथा पिताजी से प्रेरित होकर आगे बढ़ीं. साबरीन का सपना भविष्य में डॉक्टर बनने का है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ऑनलाइन माध्यम से विशेष रूप से साइंस और उर्दू विषयों में मदद ली, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत हुई.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन