Bihar Board 10th Topper 2026: मैथ्स में 99, हिंदी में 98, देखें बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Mar 2026 6:15 PM
बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि कुमारी की फोटो (Image: Social Media)
Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार कुल 81.79 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बिहार के जमुई जिले की रहने वाली पुष्पांजलि कुमारी ने रैंक 1 हासिल किया है. पुष्पांजलि को 500 में से 492 नंबर मिले हैं.
Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. इस साल फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी ने पूरे प्रदेश में रैंक 1 लाकर जिले का मान बढ़ाया है. उन्होंने मैथ्स जैसे सब्जेक्ट में 100 में से 99 अंक हासिल किए हैं. नीचे उनकी मार्कशीट (Bihar Board 10th Topper 2026 Marksheet) चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th Topper 2026: टॉपर पुष्पांजलि की मार्कशीट
पुष्पांजलि कुमारी बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं. उन्हें मैट्रिक में 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. 98.4 प्रतिशत रिजल्ट के साथ उन्होंने पूरे प्रदेश में रैंक 1 हासिल किया है.

पुष्पांजलि कुमारी को परीक्षा में हिंदी (MIL Hindi) में छात्रा को 98 अंक प्राप्त हुए हैं. संस्कृत (SIL Sanskrit) में 99 अंक मिले हैं. गणित (Mathematics) में भी 99 अंक प्राप्त हुए हैं. सामाजिक विज्ञान (Social Science) में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 99 अंक मिले हैं. विज्ञान (Science) विषय में छात्रा को कुल 97 अंक प्राप्त हुए हैं.
अंग्रेजी (English) में छात्रा ने 88 अंक हासिल किए हैं. वहीं ऑप्शनल विषय एडवांस्ड मैथ (Advanced Math) में छात्रा को 95 अंक मिले हैं. कुल मिलाकर छात्रा को 500 में से 492 अंक प्राप्त हुए हैं और उनका रिजल्ट फर्स्ट डिवीजन आया है.
Bihar Board 10th Toppers List: ये हैं टॉप 10 स्टूडेंट्स
| नाम | रोल नंबर | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| पुष्पांजलि कुमारी | 2600046 | 492 | 98.4% |
| सबरीन प्रवीण | 2600008 | 492 | 98.4% |
| नाहिद सुल्ताना | 2600106 | 489 | 97.8% |
| अनुपा कुमारी | 2600007 | 488 | 97.6% |
| ओम कुमार | 2600225 | 488 | 97.6% |
| ज्योति कुमारी | 2600073 | 487 | 97.4% |
| अनुभव कुमार | 2600113 | 487 | 97.4% |
| अंश राज | 2600119 | 487 | 97.4% |
| प्रेरणा कुमारी | 2600104 | 486 | 97.2% |
| नसरीन परवीन | 2600020 | 486 | 97.2% |
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










