बेलाव में संगठित अपराध की योजना बनाते तीन युवक बाइक समेत गिरफ्तार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 May 2026 12:15 PM

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में तीनों युवक.

kaimur News : माधोपुर गांव के पुलिया के पास सड़क किनारे एक बाइक पर तीन युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखे. पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया.

विज्ञापन

kaimur News : ( राजू कुमार की रिपोर्ट) 

रामपुर बेलाव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पुलिया के पास पुलिस ने गुरुवार की मध्यरात्रि संगठित अपराध की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद तीनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव के रहने वाले हैं, जिनमें 19 वर्षीय विपुल कुमार, 19 वर्षीय मुमेश कुमार और 20 वर्षीय रोहित कुमार शामिल हैं. उनके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसका उपयोग वे कथित रूप से आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए करने वाले थे.

गश्ती के दौरान मिली सफलता

बेलाव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम माधोपुर गांव के पुलिया के पास पहुंची. इसी दौरान पुलिया के पास सड़क किनारे एक बाइक पर तीन युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखे. पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया.

प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, हालांकि कड़ाई से पूछताछ के बाद भी उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस प्रकार की घटना की योजना बना रहे थे. मामले की गहन जांच जारी है.

बाइक जब्त, जांच जारी

पुलिस ने मौके से एक बाइक जब्त की है और उसके कागजात की जांच की जा रही है. शुक्रवार को तीनों का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि बकरीद पर्व को देखते हुए क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और रात में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Also Read : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन