ePaper

YouTube से पैसे कमानेवालों के लिए जरूरी खबर - आपकी कमाई पर टैक्स वसूलेगा गूगल, 1 जून से लागू हो रहा नया नियम

Updated at : 25 May 2021 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
YouTube से पैसे कमानेवालों के लिए जरूरी खबर - आपकी कमाई पर टैक्स वसूलेगा गूगल, 1 जून से लागू हो रहा नया नियम

YouTube New Tax Rules: यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड करना कई लोगों के लिए पैसे कमाने का साधन है. ऐसे लोगों को अब यूट्यूब के जरिये होनेवाली कमाई पर टैक्स देना होगा. दरअसल, यूट्यूब ने अमेरिका के बाहर के यूट्यूब क्रिएटर्स से अब टैक्स वसूलने का फैसला लिया है.

अगर आप भारत के यूट्यूबर हैं, तो आपको गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लैटफॉर्म के जरिये होनेवाली कमाई पर टैक्स देना पड़ेगा. इसमें राहत की बात यह है कि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं.

आसान भाषा में इसे समझने की कोशिश करें, तो अगर आप भारत के यूट्यूबर हैं और अमेरिका में कोई आपका वीडियो देख रहा है, तो इस व्यू से आपकी जो कमाई होगी, उसका टैक्स आपसे यूट्यूब लेगा. यूट्यूब की इस नयी टैक्स पॉलिसी की शुरुआत जून 2021 से लागू हो रही है और डेडलाइन 31 मई है.

Also Read: YouTube में होने जा रहा बड़ा बदलाव, नहीं दिखेगा Dislike काउंट

YouTube अपने कंटेंट क्रिएटर्स को इसकी जानकारी पहले ही दे चुका है. कंपनी ने वीडियो क्रिएटर्स से ऐडसेंस (AdSense) अकाउंट में टैक्स इनफॉर्मेशन सबमिट करने को भी कहा है. अगर आप अपने टैक्स की जानकारी 31 मई 2021 तक नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी कुल कमाई में से 24 प्रतिशत तक रकम काट लेगी. यहां गौर करने की वाली बात यह है कि यूट्यूब ने अमेरिकी क्रिएटर्स पर यह टैक्स नहीं लगाया है.

Also Read: YouTube Explained: ऑनलाइन वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब में कितने हैं Play Button, क्रिएटर्स और व्यूअर्स में क्या है फर्क?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola