Royal Enfield Hunter को टक्कर देने आ रही Yamaha XSR 155, कीमत और फीचर्स जान सोच में पड़ जाएंगे कि कौन सी खरीदें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Oct 2025 5:49 PM
Yamaha की रेट्रो थीम्ड बाइक राइडर्स को देगी क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस का दम
Yamaha XSR 155 को भारत में 11 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जा सकता है. जानें इस 155cc रेट्रो बाइक के फीचर्स, इंजन, कीमत और किन बाइक्स से होगा मुकाबला.
Yamaha Motor India ने मीडिया को Block Your Date की इनवाइट भेजी है, तारीख है 11 नवंबर 2025. हालांकि कंपनी ने प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा है कि यही वो दिन होगा जब Yamaha XSR 155 आखिरकार भारत में लॉन्चहोगी. यह बाइक काफी समय से टेस्टिंग के दौरान भारत की सड़कों पर दिखाई दे रही है, और अब लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार लग रही है.
रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स
Yamaha XSR 155 का डिजाइन पूरी तरह रेट्रो-मॉडर्न स्टाइल में है. इसमें राउंड एलईडी हेडलैंप, टीयरड्रॉप टैंक, और फ्लैट सीट जैसी क्लासिक चीजें देखने को मिलेंगी. बाइक का लुक इंटरनेशनल वर्जन से लगभग मिलता-जुलता है, लेकिन भारतीय मॉडल में कुछ हल्के बदलाव हो सकते हैं. इसमें 17-इंच के अलॉयव्हील्स दिये गए हैं, जो Yamaha MT-15 से लिये गए लगते हैं. इससे बाइक की कीमत को किफायती रखने में मदद मिलेगी.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
XSR 155 में वही 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो R15 और MT-15 में मिलता है. यह इंजन VVA टेक्नोलॉजी से लैस है और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसका पावर आउटपुट करीब 18.4hp और टॉर्क14.2Nm होगा. साथ ही, बाइक में स्लिपर क्लच, यूएसडी फ्रंट फोर्क, और रीयरमोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी होंगे.
सेफ्टी और टेक फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS मिलेगा. बाइक का सर्कुलर LCD डिस्प्ले इसके रेट्रो फील को बढ़ाता है. हालांकि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी या नेविगेशन फीचर्स नहीं दिये जाने की संभावना है. कंपनी कई ऑफिशियल एक्सेसरीज भी पेश कर सकती है, जैसे टैंक पैड्स, रेडिएटर गार्ड और कस्टम पैनल.
कीमत और मुकाबला
Yamaha XSR 155 की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.6 लाख रहने की उम्मीद है. भारत में इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 और Kawasaki W175 जैसी बाइक्स से होगा.
क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस
Yamaha की XSR 155 उन राइडर्स के लिए है, जो क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस चाहते हैं. अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक रहा, तो 11 नवंबर को भारतीय बाइक मार्केट में एक बड़ा धमाका होने वाला है!
TVS Apache RTX 300 भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.99 लाख से शुरू, यहां देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










