ePaper

Do You Know: शादी के बाद हर महिला में नजर आते हैं ये खूबसूरत बदलाव, जानें इनके पीछे छुपे कारण

Updated at : 16 Dec 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
changes in women after marriage

changes in women after marriage AI generated image

Do You Know: आज हम आपको कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर महिला में आपको शादी के बाद जरूर देखने को मिलते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेते हैं तो आपके अंदर अपने घर की महिलाओं के लिए इज्जत कई गुना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

Do You Know: किसी भी महिला के लिए शादी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ होता है. शादी के बाद सिर्फ रिश्ते और घर ही नहीं बदलते हैं बल्कि, धीरे-धीरे उस महिला की सोच, डेली रूटीन और आदतें भी देखते ही देखते बदलने लगती हैं. अक्सर सभी को ऐसा लगता है कि ये जो बदलाव हो रहे हैं वह किसी मजबूरी की वजह से हो रहे हैं लेकिन, असलियत में अगर देखा जाए तो यह सच नहीं है. किसी भी महिला में शादी के बाद हो रहे इन बदलावों के पीछे नयी जिम्मेदारियां, नए माहौल और नए लोगों के साथ रिश्ता जुड़ना सबसे बड़ा कारण होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे बदलावों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो किसी भी महिला में आपको उसकी शादी के बाद जरूर देखने को मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह करना

शादी से पहले महिलाएं अक्सर अपने सारे फैसले खुद लेती है और उन्हीं चीजों को अहमियत देती हैं जो उसे पसंद आती है. लेकिन, जैसे ही उसकी शादी होती है वह अपने पति, ससुराल और परिवार के बारे में सोचना शुरू कर देती हैं. उसके दिमाग में यही चलता रहता है कि क्या खाना है? क्या पहनना है या फिर कब जागना और कम सोना है. धीरे-धीरे दूसरों की खुशी के सामने वह अपनी खुशियों को पीछे रखना शुरू कर देती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

सीख जाती है समय का सही इस्तेमाल करना

शादी के बाद हर महिला के ऊपर जिम्मेदारियां काफी ज्यादा बढ़ जाती है. उसके दिमाग में हमेशा घर को संभालना, रिश्तों का ख्याल रखना और कई बार तो घर परिवार का ख्याल रखते हुए नौकरी की जाए ये भी चलता रहता है. इतनी सारी जिम्मेदारियां होने की वजह से वह समय का सही इस्तेमाल करना और किसी भी काम को काफी कम समय पर करना भी सीख जाती है.

छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना

जब किसी भी लड़की की नयी-नयी शादी हुई होती है तो उसे हर बात काफी बड़ी लगने लगती है. लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता जाता है वह इस बात को समझ जाती है कि हर बात पर रिएक्ट करना बिलकुल भी जरूरी नहीं है. कई बार तो वह घर की छोटी-छोटी लड़ाईयों को भी नजरअंदाज भी करने लगती है. घर-परिवार की शांति बनाये रखने के लिए वह चुप रहना और समझौता तक करना सीख जाती है.

इमोशनली ज्यादा मजबूत हो जाती हैं

जैसे ही किसी लड़की की शादी होती है उसे कई तरह के नए हालातों से जूझना पड़ता है. कभी परिवार की उम्मीदें तो कभी परिवार की जिम्मेदारियां. इन सभी चीजों को हैंडल करते-करते वह इमोशनली ज्यादा मजबूत बनती चली जाती है. पहले वह जिन चीजों से परेशान हो जाती थी अब वहीं चीजें उसे अंदर से मजबूत बनाती है.

यह भी पढ़ें: Home Facial Guide: पार्लर नहीं, घर पर ही 5 स्टेप्स में पाएं गोरी और निखरी त्वचा! बिना पैसे खर्च किये चेहरे को बनाएं खूबसूरत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola